हाइवा से साइड लेने में टेंपो पलटा, तीन घायल

Updated:
विज्ञापन

हाइवा से साइड लेने में टेंपो पलटा, तीन घायल

विज्ञापन

गढ़वा-अंबिकापुर एनएच-343 पर शुक्रवार की रात रंका के पास एक टेंपो पलटने से उस पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में गढ़वा थाना क्षेत्र के दुबे मरहटिया गांव के बरवाही टोला निवासी निहुर उरांव का पुत्र विश्वनाथ उरांव, महेंद्र उरांव का पुत्र सुनील उरांव उर्फ छोटू एवं स्वर्गीय महेंद्र उरांव की पत्नी फूल कुमारी देवी शामिल हैं. इसमें विश्वनाथ उरांव को गढ़वा सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है. विश्वनाथ उरांव ने बताया कि दुबे मरहटिया गांव के आठ लोग एक टेंपो से भंडरिया थाना क्षेत्र के बांसखेपिया गांव तिलक चढ़ाने गये थे. वापस लौटने के दौरान चालक ने शराब पी ली थी. वह काफी तेज रफ्तार से टेंपो चला रहा था. रंका के पास पहुंचने पर विपरीत दिशा से आ रहे एक हाइवा से साइड लेने के दौरान टेंपो दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घटना के बाद सुनील उरांव, फूल कुमारी देवी व अन्य का एक निजी क्लिनिक में इलाज कराया गया. वहीं विश्वनाथ उरांव को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया. इस घटना में विश्वनाथ उरांव का बायां पैर बुरी तरह से फ्रैक्चर हो गया है. टेंपो पर सवार अन्य लोगों को हल्की-चोटें आयी हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola