ज्ञान निकेतन स्कूल में समर कैंप का शुभारंभ

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन

ज्ञान निकेतन स्कूल में समर कैंप का शुभारंभ

विज्ञापन

गढ़वा.

उमेश सिंह एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल रेहला में बुधवार को दो दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ किया गया. इसकी शुरुआत स्कूल के निर्देशक अमित कुमार सिंह और प्रधानाचार्य मनीष पांडे ने की. मौके पर निर्देशक अमित कुमार सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी बच्चों का मनोबल बढ़ाया. समर कैंप में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 7 से 10 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया. इसमें चारों हाउस से चार-चार विद्यार्थी शामिल थे. क्विज प्रतियोगिता का आयोजन निशिका सिंह और वैशाली सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ. इसमें आइंस्टीन हाउस को प्रथम स्थान, सोमनाथ हाउस को दूसरा तथा कलाम हाउस को तीसरा स्थान मिला.

उधर कक्षा एक से तीन के विद्यार्थियों के लिए क्राउन मेकिंग, फैन, कैप, पेंसिल शेविंग विद मैचस्टिक का आयोजन किया गया. कक्षा चार से आठ के विद्यार्थियों के लिए क्राउन फोर प्रिंसेस और मिनी बीच बनाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया. कक्षा आठ से 10 के विद्यार्थियों के लिए समर वाइब थीम्स डेकोर एंड क्विज का आयोजन किया गया. सभी कार्यक्रम मनीषा वर्मा की देखरेख में हुआ. समर कैंप के दूसरे दिन गायन और नृत्य के साथ इसका समापन किया जायेगा. समापन के मौके पर सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा.

उपस्थित लोग : मौके पर विद्यालय के शिक्षक शैलेश चौबे ,दिलीप सिन्हा शाहनवाज आलम ,प्रियंका शुक्ला, रिचा मिश्रा, नाजिया, रचनाकार, निशिका, ज्योति, वैशाली, परमिता, शिखा व मनीषा वर्मा, शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola