बारिश से उफान पर सोन नदी: तटीय गांवों में बाढ़ का खतरा, रिहंद बांध के गेट खुले तो बढ़ेगी आफत
सोन नदी में जलस्तर बढ़ा / Prabhat Khabar Network
भारी बारिश के कारण सोन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे हरिहरपुर सहित 5 तटीय गांवों में बाढ़ का गंभीर खतरा मंडरा रहा है. प्रशासन ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है.
धर्मेन्द्र सिंह की रिपोर्ट
आपके शहर में
हरिहरपुर, गढ़वा. लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. सोन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण नदी के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का गंभीर खतरा मंडराने लगा है. पानी का फैलाव दोनों किनारों पर बढ़ने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है.
5 गांवों पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में स्थित रिहंद बांध के गेट खोले गए, तो सोन नदी का जलस्तर और अधिक खतरनाक स्तर पर पहुंच सकता है. इससे कांडी प्रखंड के लोहरगड़ा, हरिहरपुर, डगर, कोसडीहरा और मेरौनी जैसे तटीय गांवों की सिंचित उपजाऊ भूमि जलमग्न होने और कई घरों को नुकसान पहुंचने की पूरी आशंका है.
ये भी पढ़ें: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, रांची समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी
लोगों से सतर्क रहने की अपील
संभावित खतरे को भांपते हुए हरिहरपुर ओपी प्रभारी मो नसीम अंसारी ने पुलिस बल के साथ सोन तटीय क्षेत्रों का जायजा लिया. प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे नदी के पास बिल्कुल न जाएं, सुरक्षित स्थानों पर रहें तथा बच्चों और मवेशियों को नदी के आसपास न भटकने दें. पुलिस लगातार स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए