गढ़वा: श्रीरामलला मंदिर में गणेश प्रतिमा की स्थापना को लेकर दो दिवसीय अनुष्ठान शुरू
कलश यात्राएं शामिल यजमान | Prabhat Khabar Network
गढ़वा के श्रीराम मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए धार्मिक अनुष्ठान शुरू, 14 सितंबर को होगा महाभंडारा और विशेष पूजा का आयोजन.
गढ़वा. भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप के दर्शन के लिए प्रसिद्ध श्रीरामलला मंदिर में अब भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की जायेगी. प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को जल यात्रा सह कलश यात्रा के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ.
बनारस से आये विद्वान
बनारस से आये विद्वान आचार्य गोविंद मिश्रा (80 घाट) के नेतृत्व में शास्त्री गौरव दुबे, पंडित शंकर दुबे और ऋषभ उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान शुरू कराया. यजमान के रूप में मंदिर समिति के सह सचिव सत्यनारायण दुबे और उनकी पत्नी रेखा देवी पूजा में शामिल हैं.
दो दिनों तक विशेष पूजा
मंदिर समिति के सचिव धनंजय सिंह ने बताया कि दो दिनों तक विशेष पूजा के बाद 14 सितंबर को दोपहर एक बजे तक शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश की प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी. इसके बाद हवन-यज्ञ होगा. शाम तीन बजे से महाप्रसाद वितरण सह महाभंडारा आयोजित किया जायेगा. प्रतिदिन सुबह से शाम तक पूजा होगी और शाम पांच बजे आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जायेगा. यह धार्मिक कार्य स्वर्गीय सरयू सिंह की स्मृति में उनके पुत्र सुदर्शन सिंह, सुरेंद्र सिंह और उपेंद्र सिंह के सौजन्य से कराया जा रहा है.
शनिवार को हुई कलश यात्रा
शनिवार को हुई कलश यात्रा में सुदर्शन सिंह, वीणा सिंह, सुरेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, इंदु सिंह, सरस्वती कुंवर, सत्यनारायण दुबे, रेखा देवी, श्यामा पांडेय, बैजनाथ तिवारी, ललित पांडेय, रघु चौधरी, अनिल पांडेय, मनोज पटनायक, विकेश सिंह, छोटू सिंह, किशोर सिंह, बिटु, रिंकू सिंह, अविनाश सिंह, रूबी सिंह, मिहिर कुमार सिंह, वैष्णवी, अधर्व सिंह, सुशीला कुंवर सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए