लोक अदालत में माध्यम से करें विवादों को समाप्त

Updated:
विज्ञापन

लोक अदालत में माध्यम से करें विवादों को समाप्त

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से गुरुवार को दुबे मरहटिया गांव में राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 2.0 अभियान के तहत 90 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की गयी. इस दौरान पीएलवी मुरली श्याम तिवारी ने वैवाहिक विवाद, घरेलू हिंसा, उपभोक्ता विवाद, सुलहनीय आपराधिक मामले, पालन पोषण देखरेख अधिनियम और टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने इससे संंबंधित पर्चा का भी वितरण किया. उन्होंने 14 मार्च को लगनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विवादों को समाप्त करने की अपील. उन्होंने कहा कि लोग राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठायें और अपने लंबित मामले को निपटायें. मौके पर उमेश चौधरी, दिनेश चौधरी, रामवृक्ष चौधरी, रामसरीख राम, अक्लूराम, गिरवर राम, अनीता देवी आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola