तेज रफ्तार और मोबाइल का इस्तेमाल बन रहे हादसों की वजह, युवाओं को किया गया जागरूक

Updated:
विज्ञापन

गढ़वा पॉलिटेक्निक में चला जागरूकता अभियान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तेज रफ्तार, मोबाइल फोन और हेलमेट की अनदेखी सड़क हादसों के मुख्य कारण बन रहे हैं. गढ़वा में युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

गढ़वा. सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को गढ़वा पॉलिटेक्निक में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया. जिला परिवहन पदाधिकारी गोपी उरांव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सुरक्षित यातायात के नियमों और दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गयी.

विज्ञापन

इस दौरान गोपी उरांव ने कहा कि तेज रफ्तार, यातायात नियमों की अनदेखी, हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करना तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण हैं. थोड़ी सी लापरवाही किसी व्यक्ति की जान लेने के साथ पूरे परिवार को प्रभावित कर सकती है. इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को यातायात नियमों का पालन अपनी जिम्मेदारी समझकर करना चाहिए.

युवा खुद भी नियमों का पालन करें, दूसरों को भी करें जागरूक

जिला परिवहन पदाधिकारी ने विद्यार्थियों को दोपहिया वाहन चलाते समय अच्छी गुणवत्ता वाला हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की सलाह दी. उन्होंने नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, ओवरटेकिंग के दौरान सावधानी बरतने और ड्राइविंग के समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की.

उन्होंने कहा कि युवा समाज में जागरूकता फैलाने की महत्वपूर्ण कड़ी हैं. विद्यार्थी स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें. सड़क सुरक्षा को केवल जागरूकता अभियान तक सीमित रखने के बजाय इसे अपनी दैनिक आदत बनाना जरूरी है. कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को संदेश दिया गया कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि अपने और दूसरों के जीवन की रक्षा के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी भी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola