गढ़वा को रेलवे की सौगात: दशकों पुरानी बरवाडीह-अंबिकापुर रेललाइन की मांग पूरी, रेल मंत्रालय से मंजूरी की जानकारी, जल्द होगी आधिकारिक घोषणा

Updated:
विज्ञापन

रेल लाइन की मांग को बड़ी कामयाबी, मंत्रालय से मंजूरी की जानकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरवाडीह-चिरिमिरी-अंबिकापुर रेल लाइन निर्माण की मांग को रेल मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है. संघर्ष समिति ने सांसद विष्णु दयाल राम के प्रयासों की सराहना की है.

विज्ञापन

घनश्याम कुमार सोनी की रिपोर्ट

विज्ञापन

बड़गड़ (गढ़वा). बरवाडीह-चिरिमिरी-अंबिकापुर रेललाइन निर्माण की लंबे समय से चल रही मांग को लेकर बड़ी कामयाबी की उम्मीद जगी है. रेललाइन निर्माण संघर्ष समिति की बुधवार को गोठानी गांव स्थित मिशन स्कूल परिसर में बैठक हुई. बैठक में समिति के अध्यक्ष आनंद सोनी ने दावा किया कि समिति की मांग को रेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है. हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है.

आधिकारिक घोषणा के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट

अध्यक्ष आनंद सोनी ने कहा कि समिति ने रेललाइन निर्माण की मांग को मजबूती से आगे बढ़ाने का लगातार प्रयास किया है. इस संघर्ष में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. उन्होंने सांसद से हुई बातचीत का हवाला देते हुए कहा कि रेल मंत्रालय से समिति की मांग को मंजूरी मिल गयी है. आधिकारिक घोषणा के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो जायेगी.

ये भी पढ़ें: गढ़वा : केतार में 3 साल में ही उखड़ गई सड़क, गड्ढे और कीचड़ से हजारों ग्रामीण परेशान, हादसे का बना खतरा

सांसद के प्रयास से क्षेत्र के कार्य को आगे बढ़ाने में सफलता

समिति के सचिव जय प्रकाश मिंज ने सांसद बीडी राम के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि सांसद के प्रयास से क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कार्य को आगे बढ़ाने में सफलता मिली है. उन्होंने लोगों से आधी-अधूरी जानकारी के आधार पर सोशल मीडिया पर अनर्गल बातें नहीं करने की अपील की.

ये भी पढ़ें: गढ़वा-रेहला मार्ग पर टेंपो और बस की आमने-सामने भिड़ंत, 3 महिलाओं समेत 5 लोग घायल

अन्य मांगों पर भी सुखद परिणाम मिलने की उम्मीद

उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता ने कहा कि संघर्ष समिति ने रेललाइन के अलावा बड़गड़ में अंचल कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उप डाकघर और कमर्शियल बैंक की स्थापना तथा गोदरमाना से जशपुर राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की मांग को लेकर भी प्रयास किया है. उन्होंने कहा कि इन मांगों पर भी निकट भविष्य में सुखद परिणाम मिलने की उम्मीद है. बैठक में कार्यवाहक कोषाध्यक्ष अमानत अंसारी ने समिति के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया. मौके पर अरविंद जायसवाल, बजरंग प्रसाद, प्रेम सागर जायसवाल, मनोज राज, अर्जुन मिंज, सुनील मिंज, फिलिप कुजूर, अयुब हक, नुरूल हक, माग्रेन कच्छप, विश्राम बाखला सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola