कीचड़ और गड्ढों में तब्दील पंडरिया की सड़क, 500 परिवारों की आवाज सुनने वाला कोई नहीं

Updated:
विज्ञापन

मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़क /Prabhat Khabar Network

गढ़वा के पंडरिया में मुख्य मार्ग की बदहाली से 500 परिवार परेशान हैं। कीचड़ और गड्ढों के कारण ग्रामीणों का चलना मुश्किल हो गया है, जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे।

विज्ञापन

विजय सिंह की रिपोर्ट भवनाथपुर (गढ़वा): प्रखंड के ग्राम व पंचायत पंडरिया में मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर स्थिति में है. मरम्मत के अभाव में तीनबाट से शुरू होकर देवेंद्र यादव के घर तक जाने वाला यह मार्ग पूरी तरह से कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुका है. यही सड़क प्रसिद्ध डिहवार देव स्थान की ओर भी जाती है. जिससे रोजाना लगभग 500 परिवारों की आवाजाही होती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पैदल चलना भी दूभर

मौजूदा बरसात के मौसम में इस सड़क की स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि ग्रामीणों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है. रोजमर्रा के कामों के लिए घरों से बाहर निकलकर मुख्य पथ तक पहुंचना किसी जोखिम से कम नहीं है. इस नारकीय स्थिति का सबसे बुरा असर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं पर पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें: बारिश से उफान पर सोन नदी: तटीय गांवों में बाढ़ का खतरा, रिहंद बांध के गेट खुले तो बढ़ेगी आफत

जनप्रतिनिधियों की बेरुखी से बढ़ा आक्रोश

स्थानीय ग्रामीण उपेंद्र यादव, हसते आलम, मनी पाल, अंबिका यादव, अशरफ अंसारी, अमित यादव, कृष्ण मुरारी यादव, अरूण कुमार और चंद्रिका यादव ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार स्थानीय मुखिया, विधायक और जिला परिषद सदस्य को मौखिक रूप से अवगत कराया गया. इसके बावजूद जनप्रतिनिधियों ने ध्यान नहीं दिया और सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है.ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से मांग की है कि समस्या की गंभीरता को देखते हुए जल्द से जल्द सड़क मरम्मती का कार्य कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola