मेदिनीनगर के आर्थोपेडिक डॉ. मोहित केसरी अब सप्ताह में तीन दिन गढ़वा में देंगे सेवा
उदघाटन के मौके पर डॉ मोहित व अन्य
गढ़वा शहर के दुर्गा मेडिकल परिसर में एक नए क्लिनिक का उद्घाटन हुआ है, जो स्थानीय लोगों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराएगा। यह पहल क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है।
गढ़वा : शहर के रंका रोड स्थित दुर्गा मेडिकल परिसर में नये क्लिनिक का शुभारंभ किया गया. क्लिनिक का उद्घाटन मेदिनीनगर के आर्थोपेडिक एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहित केसरी ने किया. इस अवसर पर स्थानीय लोग और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.
आपके शहर में
दुर्गा मेडिकल के प्रोपराइटर उमाशंकर ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र के मरीजों को स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ डॉक्टरों का परामर्श उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गयी है. उन्होंने बताया कि मेदिनीनगर के आर्थोपेडिक डॉ. मोहित केसरी अब प्रत्येक शुक्रवार, शनिवार और रविवार को गढ़वा स्थित क्लिनिक में अपनी सेवा देंगे. इसके अलावा त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र सिंह प्रत्येक बुधवार को मरीजों के इलाज के लिए उपलब्ध रहेंगे.
इस मौके पर डॉ. मोहित केसरी ने कहा कि गढ़वा और आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में मरीज हड्डी, जोड़, रीढ़ और नस से संबंधित समस्याओं के इलाज के लिए मेदिनीनगर या अन्य दूरस्थ शहरों का रुख करते हैं. इससे मरीजों को यात्रा की कठिनाई के साथ-साथ आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसी असुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने गढ़वा में भी नियमित सेवा देने का निर्णय लिया है.
उन्होंने कहा कि क्लिनिक में हड्डी और जोड़ से संबंधित दर्द, चोट, फ्रैक्चर, रीढ़ तथा नस से जुड़ी समस्याओं के लिए चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा. उनका प्रयास रहेगा कि मरीजों को सही समय पर उचित मार्गदर्शन मिले, ताकि बीमारियों का शुरुआती चरण में ही प्रभावी उपचार संभव हो सके.
कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रतिनिधि संजय ठाकुर, कुश कुमार, धीरज कुमार, हरभजन ठाकुर, सतीश ठाकुर सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए