Garhwa News: ईद मिलादुन्नबी पर बेलासार में मिलाद शरीफ व लंगर, विधायक अनंत प्रताप देव ने सड़क मरम्मत की घोषणा
मिलाद शरीफ कार्यक्रम में संबोधित करते विधायक | Prabhat Khabar Network
केतार के बेलाबार गांव में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मिलाद शरीफ और लंगर का आयोजन हुआ। विधायक अनंत प्रताप देव ने सड़क मरम्मत की घोषणा की।
केतार,गढ़वा: प्रखंड क्षेत्र के बेलासार गांव में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मदरसा कमेटी के तत्वावधान में मिलाद शरीफ और लंगर खाना कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अनंत प्रताप देव शामिल हुए.
आपके शहर में
इस मौके पर विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि बेलासार गांव से उन्हें हमेशा असीम प्यार और स्नेह मिला है. ग्रामीणों की मांग को देखते हुए उन्होंने कोल्ह रोड से बेलासार-नावाडीह तक सड़क की मरम्मत जल्द कराने की घोषणा की.
यह भी पढ़ें : गढ़वा में पत्नी और प्रेमी की साजिश ने उड़ाए होश : दो जंगल, दो हत्याएं और एक जैसी कहानी
एमएमडीआर विधेयक पर केंद्र सरकार को घेरा
विधायक ने केंद्र सरकार पर झारखंड के प्रति सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एमएमडीआर विधेयक के माध्यम से राज्य को खनिज संपदा से मिलने वाली रॉयल्टी प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने दावा किया कि इससे झारखंड को करीब 15 हजार करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो सकता है.
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद झारखंड को 136 करोड़ रुपये नहीं मिलने से विकास योजनाएं प्रभावित हो रही हैं. विधायक ने एमएमडीआर विधेयक को झारखंड के विकास में बाधा उत्पन्न करने वाला कदम बताया.
कार्यक्रम में उन्नाव से आये सैयद फैज हसन, विधायक प्रतिनिधि सुरेश कुमार, प्रखंड अध्यक्ष लालेश्वर राम, अल्ताफ अंसारी, नागेंद्र ठाकुर, संजय वर्मा, जसीमुद्दीन अंसारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए