मंडल डैम विस्थापितों के पुनर्वास कार्यों को मिलेगी गति, तैयार डीपीआर की उपायुक्त ने की समीक्षा

Updated:
विज्ञापन
मंडल डैम विस्थापितों के पुनर्वास कार्यों को मिलेगी गति, मूलभूत सुविधाओं के लिए तैयार डीपीआर की उपायुक्त ने की समीक्षा

गढ़वा : समीक्षा करते उपायुक्त | Prabhat Khabar Network

मंडल डैम विस्थापितों के पुनर्वास और मूलभूत सुविधाओं के लिए तैयार डीपीआर की उपायुक्त ने समीक्षा की। निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।

विज्ञापन

गढ़वा: शहीद नीलांबर-पीतांबर उत्तर कोयल परियोजना (मंडल डैम) के तहत विस्थापित होने वाले परिवारों के पुनर्वास कार्यों को गति देने की कवायद तेज हो गई है. गुरुवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता मे समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में पुनर्वास स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए तैयार किए गए प्रस्तावों और विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) की बिंदुवार समीक्षा की गई. बैठक में मंडल डैम परियोजना से विस्थापित होने वाले परिवारों के लिए रंका अंचल के विश्रामपुर तथा रमकंडा अंचल के बलीगढ़ में प्रस्तावित पुनर्वास स्थलों पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा तैयार डीपीआर पर विस्तार से चर्चा हुई.

विभिन्न विभागों की योजनाओं की हुई बिंदुवार समीक्षा

समीक्षा के दौरान लघु सिंचाई प्रमंडल द्वारा सिंचाई व्यवस्था, चेक डैम व तालाब निर्माण, बिजली विभाग द्वारा विद्युत अधोसंरचना, भवन निर्माण विभाग द्वारा स्वास्थ्य उपकेंद्र व शहीद नीलांबर-पीतांबर पार्क निर्माण, ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा सड़क निर्माण तथा पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल द्वारा जलापूर्ति व्यवस्था के प्रस्तावों को देखा गया. इसके अलावा शिक्षा विभाग द्वारा उच्च व प्राथमिक विद्यालय की स्थापना, पंचायती राज विभाग द्वारा सभा भवन व बाजार शेड निर्माण, कल्याण विभाग द्वारा धूमकुड़िया भवन, कब्रिस्तान की घेराबंदी, सरना, मसना व हड़गड़ी स्थलों की घेराबंदी, पूजा स्थल व श्मशान घाट निर्माण और समाज कल्याण विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण से संबंधित डीपीआर की समीक्षा की गई.

प्रस्तावों का दोबारा परीक्षण कर शीघ्र रिपोर्ट भेजने का निर्देश

उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने प्रस्तावों और डीपीआर का एक बार फिर सूक्ष्मता से परीक्षण कर लें. यदि कोई संशोधन या परिमार्जन आवश्यक हो, तो उसे तुरंत पूरा करते हुए यथाशीघ्र अपने-अपने विभागीय मुख्यालय को प्रेषित करें. उपायुक्त ने कहा कि विस्थापित परिवारों को पुनर्वास स्थलों पर सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएँ समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. सभी विभाग आपस में बेहतर तालमेल बिठाकर प्रक्रियाओं को जल्द पूरा करें, ताकि धरातल पर निर्माण कार्य शुरू कराया जा सके.

बैठक में मुख्य रूप से अपर समाहर्ता विकास कुमार राय, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रेम लाल सिंह, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अर्चना सिन्हा और जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola