ePaper

Garhwa Election 2024: JMM प्रत्याशी और मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने किया नामांकन, मोटरसाइकिल से पहुंचे

Updated at : 21 Oct 2024 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
नामांकन दाखिल करते मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर

नामांकन दाखिल करते मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर

Garhwa Election 2024: गढ़वा विधानसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी और पेयजल मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया. इसके लिए वे मोटरसाइकिल से अनुमंडल कार्यालय पहुंचे और दो सेटों में नॉमिनेशन किया.

विज्ञापन

Garhwa Election 2024: गढ़वा-गढ़वा विधानसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी और मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सोमवार को दो सेटों में अपना नामांकन दाखिल किया. इसके लिए वे अपने समर्थकों के साथ मोटरसाइकिल से अनुमंडल कार्यालय पहुंचे. इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष औबेदुल्ला हक अंसारी, शंभू राम, परेश तिवारी, रंका प्रमुख लीलावती हाजी निजाम आदि उपस्थित थे. शहर के टंडवा निवासी मो निजामुद्दीन (हाजी निजाम) और मेराल प्रखंड के चामा मुखिया शंभू राम उनके प्रस्तावक बने.

झामुमो-कांग्रेस नेताओं में दिखा उत्साह

मिथिलेश कुमार ठाकुर ने नामांकन के दौरान झामुमो और कांग्रेस नेताओं में काफी उत्साह दिखा. नामांकन के बाद मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि वह क्षेत्र के विकास और जनता की भलाई के लिए प्रतिबद्ध हैं. अपार समर्थन देने के लिए उन्होंने अपने समर्थकों और क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया. उन्होंने विश्वास जताया कि जनता एक बार फिर उन्हें आशीर्वाद देगी. एक बार फिर से वह क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे.

नामांकन से पहले मां गढ़देवी का लिया आशीर्वाद

नामांकन के लिए निकलने से पहले मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मां गढ़देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. उसके बाद वे रामसाहू उच्च विद्यालय के स्टेडियम में पहुंचे. वहां सुबह से ही गढ़वा, मेराल, डंडा, रंका, रमकंडा, चिनियां आदि प्रखंडों से कार्यकर्ताओं की महाजुटान शुरू हो गया था. रामासाहू स्टेडियम से मंत्री खुली जीप में सवार होकर कार्यकर्ताओं के साथ रैली की शक्ल में मझिआंव मोड़, मेन रोड, रंका मोड़, चिनियां मोड़, टाउन हॉल होते हुए नामांकन के लिए अनुमंडल कार्यालय पहुंचे और नामांकन दाखिल किया.

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की ताजा खबरें यहां पढ़ें

Also Read: Bhawanathpur Election: अनंत प्रताप देव की नामांकन रैली में बोले सीएम हेमंत सोरेन, भवनाथपुर में लगेगा पावर प्लांट

Also Read: Jharkhand Elections 2024: मनिका विधानसभा सीट पर 6 बार जीती भाजपा, 52 वर्ष बाद कांग्रेस को मिली जीत

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola