Bhawanathpur Election: अनंत प्रताप देव की नामांकन रैली में बोले सीएम हेमंत सोरेन, भवनाथपुर में लगेगा पावर प्लांट
नामांकन रैली में प्रत्याशी अनंत प्रताप देव के साथ सीएम हेमंत सोरेन
Bhawanathpur Election: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन सोमवार को भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी और पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा की नामांकन रैली में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही भवनाथपुर में पावर प्लांट लगाया जाएगा. उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.
Bhawanathpur Election: श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)- झामुमो की ओर से गोसाईं बाग मैदान में नामांकन रैली का आयोजन किया गया. भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी और पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा की नामांकन रैली में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि बाबा बंशीधर नगर की नगरी में वे पहली चुनावी सभा कर रहे हैं. बंशीधर महोत्सव को उनकी सरकार ने राजकीय महोत्सव का दर्ज दिया. बाबा बंशीधर का आशीर्वाद उन्हें जरूर मिलेगा. सीएम ने कहा कि दोबारा सत्ता में आते ही भवनाथपुर में पावर प्लांट लगाया जाएगा. उन्होंने पहले कार्यकाल में पावर प्लांट की आधारशिला रखी थी, लेकिन कुछ विषम परिस्थितियों के कारण प्लांट नहीं बन सका.
आपके शहर में
हेमंत सोरेन बीजेपी पर साधा निशाना
झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है. इस बीच सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अपने कार्यकाल में उन्होंने विकास की ऐसी लकीर खींची है कि उसे गिनाना मुश्किल है. मंईयां सम्मान योजना से हर घर को लाभ हुआ है. दिसंबर से इसकी राशि ढाई हजार रुपए हो जायेगी. अगली बार हर महिला को साल में एक लाख रुपए दिए जाएंगे, लेकिन भाजपा के लोग अब लोगों से फॉर्म भरवा रहे हैं. लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं. फॉर्म मुस्लिम और मिशनरीज को नहीं, बल्कि सिर्फ आरएसएस के लोगों का भरा जा रहा है. सिर्फ हिन्दू और मुस्लिम कर सत्ता प्राप्त करने का उनका यह तरीका है. उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने यहां के गरीबों को मिलने वाले आवास को चुनावी राज्यों में देने का काम किया. हम नाक रगड़ते रहे, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ. इसके बाद भी अबुआ आवास बड़े पैमाने पर दिए गए.
ईवीएम में भी की जा सकती है गड़बड़ी
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा के लोग सत्ता के भूखे हैं. पांच साल सत्ता से दूर रहने के दौरान उन्हें काफी परेशान किया गया. सत्ता के लिए धन बल का इस्तेमाल कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की गयी, लेकिन यहां की जनता इस चुनाव में भी उन्हें सबक सिखाएगी. इस दौरान सीएम ने निष्पक्ष चुनाव पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा वोटों की चोरी करती है. कहीं वोट का समय बढ़ाने तो कहीं घटाने की कोशिश कर रही है. ईवीएम में भी गड़बड़ी की जा सकती है. इस दौरान झामुमो उम्मीदवार अनंत प्रताप देव, पूर्व विधायक राज राजेंद्र प्रताप देव, ताहिर अंसारी, सोगरा बेगम, झामुमो अनुमंडल अध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय, सूर्यदेव मेहता, लल्लू राम, कामता प्रसाद, रमेश चंद्रवंशी, अमरनाथ पांडेय, अमर राम, बबलू पांडेय, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए