गढ़वा : जमीन की खुदाई में मिला लोहे का लॉकर, मालिकाना हक को लेकर हंगामा - पुलिस ने किया जब्त
जमीन की खुदाई में मिला लोहे का लॉकर, मालिकाना हक को लेकर हंगामा (AI Generated Image)
झारखंड के रमना में घर निर्माण के लिए खुदाई के दौरान एक पुराना लोहे का लॉकर मिला है। पुलिस ने लॉकर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
दिनेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
रमना. प्रखंड मुख्यालय के नीचे बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर के समीप शनिवार को घर निर्माण के लिए जमीन की खुदाई के दौरान लोहे का लॉकर मिला. जेसीबी से खुदाई के दौरान जमीन के अंदर लॉकर दिखाई देने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी.
इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं
लॉकर मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं. लॉकर के मालिकाना हक को लेकर मौके पर मौजूद लोगों के बीच सहमति नहीं बन सकी. कुछ लोगों ने लॉकर पर अपना दावा भी किया. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी.
लॉकर के संबंध में जांच की जा रही है
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लॉकर को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस के अनुसार, लॉकर के संबंध में जांच की जा रही है. जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि लॉकर जमीन के अंदर कैसे पहुंचा और उसमें क्या है. लॉकर मिलने की घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए