नकल की शिकायत मिलने पर संबंधित शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
नकल की शिकायत मिलने पर संबंधित शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

नकल की शिकायत मिलने पर संबंधित शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कांडी

जैक द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षा को लेकर कांडी प्रखंड प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. गुरुवार को अंचल अधिकारी राकेश सहाय ने कांडी स्थित सोनभद्र हाई स्कूल और कांडी हाई स्कूल परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर कई सख्त निर्देश जारी किये. निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी राकेश सहाय का रुख काफी सख्त नजर आया. उन्होंने केंद्र अधीक्षकों और वीक्षण कार्य में लगे शिक्षकों को चेतावनी देते हुए कहा कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी कीमत पर समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस कक्षा कक्ष में अनियमितता या नकल की शिकायत मिलेगी, वहां तैनात शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का प्रस्ताव जिला मुख्यालय भेजा जायेगा. अंचल अधिकारी ने कहा कि परीक्षा केंद्र परिसर में मोबाइल फोन का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है. यह नियम केवल परीक्षार्थियों पर ही नहीं, बल्कि ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों पर भी समान रूप से लागू होगा. उन्होंने निर्देश दिया कि वीक्षण कार्य के दौरान किसी भी शिक्षक के पास मोबाइल फोन नहीं होना चाहिए. यदि कोई शिक्षक परीक्षा कक्ष में मोबाइल के साथ पाया गया, तो इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए कड़ी कार्रवाई की जायेगी. अंचल अधिकारी के औचक निरीक्षण और सख्त रुख से परीक्षा केंद्रों पर हड़कंप का माहौल रहा. प्रशासन की इस सक्रियता का मुख्य उद्देश्य गढ़वा जिले में कदाचार मुक्त, निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करना है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola