ePaper

सड़क, नाली व पेयजल के समस्या से मिले निजात

Updated at : 05 Feb 2026 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क, नाली व पेयजल के समस्या से मिले निजात

नगर निकाय चुनाव से पहले वार्डवासियों ने खुलकर रखीं अपनी समस्याएं

विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव से पहले वार्डवासियों ने खुलकर रखीं अपनी समस्याएं

ग्राउंड रिपोर्ट

वार्ड 16

………….

आंकड़ों में वार्ड की तसवीर

कुल वोटर 1156

महिला मतदाता 565

पुरुष मतदाता 600

बूथ की संख्या 2

जितेंद्र सिंह, गढ़वा

नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच गुरुवार को प्रभात खबर ने गढ़वा नगर परिषद के वार्ड संख्या-16 में एक परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में वार्ड के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. करीब 10 हजार की आबादी वाला वार्ड-16 नगर परिषद के महत्वपूर्ण वार्डों में शामिल है. यहां मध्यम वर्गीय कॉलोनियों के साथ-साथ घनी आबादी वाली मोहल्ले भी मौजूद हैं. वार्ड में दो मतदान केंद्र और कुल 10 मोहल्ले हैं ऐसे में वार्ड की समस्याएं भी विविध हैं. परिचर्चा के दौरान वार्डवासियों ने बताया कि बीते वर्षों में कुछ विकास कार्य जरूर हुए हैं, जिससे लोगों को आंशिक राहत मिली है, लेकिन कई योजनाएं अब भी अधूरी पड़ी हैं. सड़क और नाली निर्माण के कुछ कार्य हुए हैं, लेकिन अब की कई काम बाकी हैं. वार्डवासियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में इलाके में पेयजल की समस्या बढ़ जाती है. शहरी पेयजलापूर्ति योजना के तहत कुछ मोहल्लों में पाइपलाइन बिछायी गयी है, लेकिन कई क्षेत्रों में यह कार्य अब तक अधूरा है. वार्डवासियों का कहना था कि जब तक बुनियादी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया जायेगा, तब तक वार्ड का समुचित विकास संभव नहीं है.

……………..

वार्ड का अपेक्षित विकास नहीं हुआ : अशोक सोनी

अशोक सोनी ने कहा कि वार्ड का अपेक्षित विकास नहीं हुआ है. उन्होंने बताया कि वार्ड में नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं है और कई जगहों पर नालियों का निर्माण भी नहीं कराया गया है.

वार्ड में चहुंमुखी विकास की जरूरत : राहुल सोनी

राहुल सोनी ने कहा कि जब तक वार्ड की बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक विकास संभव नहीं है. उन्होंने कहा कहा कि वार्ड में चहुंमुखी विकास की जरूरत है.

विकास के लिए मजबूत इच्छाशक्ति जरूरी : सुनील गुप्ता

सुनील गुप्ता ने कहा कि वार्ड के विकास के लिए पार्षद में मजबूत इच्छाशक्ति होनी चाहिए. उन्होंने बताया कि वार्ड में बुनियादी सुविधाएं न के बराबर हैं. ऐसे में ईमानदारी और संकल्प के साथ काम करने की जरूरत है.

पेयजल संकट से मिले स्थायी समाधान : मोहन सोनी

मोहन सोनी ने कहा कि वार्ड में पेयजल की गंभीर समस्या बनी रहती है, खासकर गर्मी के दिनों में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. इस समस्या का स्थायी समाधान जरूरी है.

वार्ड में बेहतर काम की जरूरत : पवन कश्यप

युवा मतदाता पवन कश्यप ने कहा कि वार्ड में विकास के कार्य अपेक्षा के अनुरूप नहीं हुए हैं. जगह-जगह जर्जर नालियां और कचरे का अंबार लगा रहा है. उन्होंने कहा कि पानी, बिजली और सड़क वार्ड की प्रमुख समस्याएं हैं.

विकास से दूर है वार्ड की जनता : ललन सोनी

ललन सोनी ने कहा कि वार्डवासियों को जो बुनियादी सुविधाएं मिलनी चाहिए, वह अब तक उपलब्ध नहीं हो सकी हैं. विकास के मामले में वार्ड संख्या-16 काफी पीछे है. इस ओर काम की जरूरत है.

वार्ड में विकास कार्य हुए : सुभाष चंद्र केसरी

सुभाष चंद्र केसरी ने कहा कि वर्तमान सड़क, नाली सहित कई विकास कार्य कराये गये हैं. उन्होंने बताया कि वे इन कार्यों से संतुष्ट हैं, हालांकि आने वाले समय में और बेहतर विकास की उम्मीद भी रखते हैं.

बीते पांच वर्षों में हुए हैं कई विकास कार्य : सच्चिदानंद सोनी

सच्चिदानंद सोनी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में वार्ड में कई विकास कार्य हुए हैं. पीसीसी सड़कों का निर्माण, नयी नालियां, बिजली व्यवस्था में सुधार व कई लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है.

तेजी से विकास कार्य कराने की जरूरत : सोनू लाल

सोनू लाल ने कहा कि वार्ड संख्या-16 घनी आबादी वाला क्षेत्र है, लेकिन एक-दो मोहल्लों को छोड़ दें तो अन्य जगहों पर विकास कार्य नहीं हुए. उन्होंने कहा कि वार्ड में तेजी से विकास कार्य कराने की जरूरत है.

नियमित रूप से नहीं होती साफ-सफाई : संजय गुप्ता

संजय गुप्ता ने कहा कि वार्ड में नियमित रूप से साफ-सफाई का कार्य नहीं होता है. नालियां जाम रहने से से लोगों को काफी परेशानी होती है. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नये प्रतिनिधि इन समस्याओं का समाधान करेंगे.

विकास के लिए ईमानदार प्रयास जरूरी : संतोष कश्यप

संतोष कश्यप ने कहा कि वार्डवासियों के हित में जिन विकास कार्यों की जरूरत थी, वे अब तक नहीं हो सके हैं. उन्होंने बताया कि वार्ड में कई समस्याएं हैं, जिनके समाधान के लिए ईमानदार प्रयास जरूरी है.

……………………..

पूर्व पार्षद ने कहा

वार्ड के समग्र विकास के लिए कई काम हुए : ममता देवी

वार्ड संख्या-16 की पूर्व वार्ड पार्षद ममता देवी ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान वार्ड के समग्र विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण कार्य कराये हैं. उन्होंने बताया कि वार्डवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए वे हमेशा तत्पर रहीं और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया.

एक्सपर्ट बोले

मूलभूत सुविधाओं को मिले प्राथमिकता : डॉ अरशद अंसारी

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ अरशद अंसारी ने कहा कि नगर परिषद का विकास केवल सड़क और नाली तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल और पर्यावरण जैसे मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता में रखा जाना चाहिए. डॉ अंसारी ने कहा कि एक स्वस्थ शहर की कल्पना तभी संभव है, जब साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था हो. उ

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola