आपकी उम्र 18 साल हो गई है? वोटर लिस्ट में नाम नहीं तो तुरंत करें ये काम

Updated:
विज्ञापन

गढ़वा के कांडी प्रखंड में 18 वर्ष पूरे कर चुके युवाओं के लिए मतदाता सूची में नाम जोड़ने का विशेष अभियान शुरू, 1 अक्टूबर तक फॉर्म-6 जमा करने का मौका.

विज्ञापन

कांडी . कांडी प्रखंड क्षेत्र में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. शनिवार को कांडी प्रखंड सह अंचल कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने यह जानकारी दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि योग्य युवक-युवतियां फॉर्म-6 भरकर अपने संबंधित बीएलओ अथवा प्रखंड कार्यालय में जमा कर सकते हैं. नये मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए चलाया जा रहा यह अभियान आगामी एक अक्टूबर तक जारी रहेगा.

बीडीओ ने प्रखंड क्षेत्र की सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान का प्रचार-प्रसार करें और 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को फॉर्म-6 भरने के लिए प्रेरित करें. उन्होंने कहा कि समय पर आवेदन करने से योग्य युवाओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज किया जा सकेगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola