गढ़वा में 30 नवंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, 23 तक निबटायी जायेंगी सभी आपत्तियां
गढ़वा जिले में 30 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी. 23 नवंबर तक दावा-आपत्तियों का निष्पादन किया जाएगा. जानें पूरी प्रक्रिया.
गढ़वा: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत गढ़वा जिले में दावा-आपत्तियों के निष्पादन की प्रक्रिया जारी है. 12 नवंबर को जारी रिपोर्ट के अनुसार, जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में अब तक फॉर्म-6 के 51, फॉर्म-6ए के दो, फॉर्म-7 के 6953 और फॉर्म-8 के 22467 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इनमें 11 नवंबर को मिले आवेदन भी शामिल हैं.
गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में फॉर्म-6 के 35, फॉर्म-6ए के दो, फॉर्म-7 के 334 और फॉर्म-8 के 11701 आवेदन प्राप्त हुए हैं. वहीं, भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में फॉर्म-6 के 16, फॉर्म-7 के 6619 और फॉर्म-8 के 10766 आवेदन मिले हैं. भवनाथपुर में फॉर्म-6ए का कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.
ये भी पढ़ें: सरकारी स्कूलों में नियुक्त शिक्षक गायब, अपनी जगह दूसरों से करा रहे पढ़ाई; सांसद ने जतायी नाराजगी
23 नवंबर तक होगा दावा-आपत्तियों का निष्पादन
एसआइआर के तहत दावा-आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि पांच अगस्त से 31 अक्तूबर 2026 तक निर्धारित की गयी थी. इस दौरान प्राप्त सभी दावा-आपत्तियों का निष्पादन 23 नवंबर तक किया जायेगा. इसके बाद 30 नवंबर को जिले की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जायेगी.
भवनाथपुर में फॉर्म-7 के सबसे अधिक आवेदन
आंकड़ों के अनुसार, दोनों विधानसभा क्षेत्रों में फॉर्म-7 के कुल 6953 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इनमें भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के 6619 आवेदन शामिल हैं, जबकि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में 334 आवेदन मिले हैं. वहीं, फॉर्म-8 के कुल 22467 आवेदनों में गढ़वा के 11701 और भवनाथपुर के 10766 आवेदन शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: Garhwa : सड़क निर्माण के बाद दोबारा खुदाई से बचना है तो अभी बिछाएं पाइपलाइन, डीसी से आग्रह
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए