डाकिया योजना का राशन क्यों अटका? अधिकारी नहीं रहे तो थम गया वितरण
डंडई में एफएसओ के योगदान प्रभावित होने से डाकिया योजना का राशन वितरण रुका. कोरवा-परहिया परिवारों में नाराजगी, अधिकारियों ने जल्द राशन वितरण का दिया आश्वासन.
डंडई. डंडई प्रखंड में प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी (एफएसओ) सतीश कुमार के योगदान में देरी का असर डाकिया योजना के राशन वितरण पर पड़ा है. कोरवा एवं परहिया समुदाय के राशन कार्डधारियों को अगस्त माह का शेष खाद्यान्न अब तक नहीं मिल सका है. अगस्त माह खत्म होने में अब सिर्फ एक दिन बचा है. राशन नहीं मिलने से संबंधित परिवारों में नाराजगी है.
आपके शहर में
महीने का आखिरी दिन आया, राशन का इंतजार
लाभुकों का कहना है कि अगस्त का महीना खत्म होने वाला है, लेकिन अब तक उन्हें डाकिया योजना के तहत मिलने वाला खाद्यान्न नहीं दिया गया है. लाभुकों के अनुसार, योजना के तहत मिलने वाला राशन उनके परिवारों के लिए काफी महत्वपूर्ण है. समय पर खाद्यान्न नहीं मिलने के कारण परिवारों के सामने परेशानी उत्पन्न होने लगी है.
वरीय अधिकारियों से लगायी गुहार
राशन कार्डधारियों ने कहा कि वितरण में देरी का कारण उनकी समझ से परे है. उन्होंने जिला के वरीय पदाधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द राशन उपलब्ध कराने की मांग की है.
एफएसओ के नहीं रहने से हुआ विलंब : डीएसओ
मामले को लेकर जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी देवानंद राम ने बताया कि प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी के नहीं रहने के कारण राशन वितरण में विलंब हुआ है. उन्होंने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अथवा अंचल पदाधिकारी (सीओ) को प्रभार देकर रविवार को डाकिया योजना के तहत राशन का वितरण करा दिया जाएगा.
रविवार को राशन देने का आश्वासन
जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी ने लाभुकों को आश्वस्त किया कि जल्द ही उन्हें योजना के तहत राशन उपलब्ध कराया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए