Garhwa News: 18 साल के युवाओं के लिए जरूरी खबर, 15 सितंबर तक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का मौका
भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के पात्र युवा 15 सितंबर तक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। बीएलओ ने युवाओं से जल्द आवेदन करने की अपील की है।
हरिहरपुर,गढ़वा : भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 161 की बीएलओ कालिंदी देवी ने सोमवार को क्षेत्र में भ्रमण कर युवाओं एवं ग्रामीणों को नये मतदाता पंजीकरण के प्रति जागरूक किया. उन्होंने पात्र युवाओं से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील की.
आपके शहर में
बीएलओ ने बताया कि जिन युवाओं की उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है अथवा एक अक्तूबर 2026 तक 18 वर्ष पूरी हो जायेगी, वे फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम दर्ज करा सकते हैं. फार्म-6 उनके पास उपलब्ध है. आवेदन के साथ पासपोर्ट साइज फोटो, जन्मतिथि और पते का प्रमाण तथा मोबाइल नंबर देना होगा. जन्मतिथि के प्रमाण के लिए जन्म प्रमाणपत्र, आधार या शैक्षणिक प्रमाणपत्र तथा पते के लिए आधार, राशन कार्ड, बिजली बिल या बैंक पासबुक का उपयोग किया जा सकता है.
उन्होंने बताया कि फार्म-6 जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 है. पात्र युवा अंतिम तिथि का इंतजार किये बिना जल्द आवेदन जमा कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए