ePaper

मध्यरात्रि में वाहन सहित डीजे जब्त किया गया, मामला दर्ज

Updated at : 14 Dec 2024 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
मध्यरात्रि में वाहन सहित डीजे जब्त किया गया, मामला दर्ज

मध्यरात्रि में वाहन सहित डीजे जब्त किया गया, मामला दर्ज

विज्ञापन

गढ़वा. अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने शुक्रवार को आधी रात लगभग 11:50 बजे नवादा मोड़ के पास तेज आवाज में बज रहे एक डीजे सेट वाहन सहित जब्त कर लिया. जब्त सामान गढ़वा थाने के हवाले कर दिया गया. पुलिस ने वाहन तथा डीजे सेट को सीज करते हुए डीजे संचालक पर सम्यक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया. अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि उन्हें देर रात जोर-जोर से डीजे की आवाज सुनायी दे रही थी. इस पर त्वरित संज्ञान लेकर उन्होंने बिना सुरक्षाकर्मी लिए ही आवाज की दिशा में जाकर देखा, तो आशीर्वाद मैरिज हॉल में आयोजित एक शादी समारोह में पॉप स्टार (पीएस) डीजे नामक डीजे सेट तेज ध्वनि और तेज लाइट के साथ बज रहा था. उन्होंने इसकी सूचना गढ़वा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी को दी. थाना प्रभारी कुछ ही पल में दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गये. एसडीओ के निर्देश पर पुलिस ने डीजे को वाहन सहित जब्त कर लिया. आशीर्वाद मैरिज हॉल को नोटिस अनुमंडल पदाधिकारी के स्तर से नवादा रोड स्थित उक्त मैरिज हॉल को भी दो दिनों के अंदर अपना पक्ष रखने का नोटिस जारी किया है कि किन परिस्थितियों में उन्होंने अपने यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में डीजे की अनुमति दी. संतोषजनक कारण नहीं बताने की स्थिति में संबंधित परिसर को सील कर दिया जायेगा. डीजे संचालक व अन्य से अपील : सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने शहर के सभी डीजे संचालकों, कार्यक्रम स्थलों/परिसरों के प्रबंधकों तथा आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी न्यायालयी आदेश का पालन करना प्रशासन के साथ-साथ हर एक नागरिक का भी दायित्व है. इसलिए डीजे पर प्रतिबंध का सभी लोग अक्षरश: पालन करें. उन्होंने कहा कि जब सबको मालूम है कि माननीय न्यायालय के आदेश के द्वारा डीजे का प्रयोग पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया गया है तो इसके बावजूद डीजे का प्रयोग करना दुस्साहस ही कहा जायेगा. आयोजकों पर भी होगी कार्रवाई: एसडीओ ने कहा कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर उन आयोजकों पर भी कार्रवाई होगी, जो डीजे किराये पर लेते हैं. उन्होंने फिर से दोहराया व चेतावनी दी कि अगर डीजे संचालक डीजे प्रतिबंध का अनुपालन नहीं करते हैं, तो उनके प्रतिष्ठानों को भी सील कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola