भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रखंड कमेटी गठित

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रखंड कमेटी गठित
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नसरुद्दीन अंसारी ने शनिवार को कांडी प्रखंड का दौरा किया. उन्होंने प्रखंड स्तरीय अल्पसंख्यक मोर्चा का गठन भी किया. इसमें अजमल हुसैन अध्यक्ष, इकबाल खलीफा, सलीम खलीफा व रोशन हवारी उपाध्यक्ष, जिब्रील खान व एजाज खान महामंत्री व गाजी खान मीडिया प्रभारी बनाये गये. साथ ही फिरोज खलीफा, मोहम्मद कलाम, अरसद हवारी, नेसारुद्दीन खां, फिरोज हवारी, उरुल राइन, खलील रजक, मजहर हुसैन व सेराज अंसारी को मोर्चा का सदस्य बनाया गया है. इससे पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे ने अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नसरुद्दीन अंसारी व जिला महामंत्री मोहम्मद अनसाद को अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया. मौके पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम लाला दुबे व राम लखन प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




