निकाली जागरूकता रैली, शत प्रतिशत मतदान की अपील

Updated:
विज्ञापन

निकाली जागरूकता रैली, शत प्रतिशत मतदान की अपील

विज्ञापन

जायंट्स परिवार की ओर से लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. जिसमें जायंट्स ग्रुप गढ़वा ऑफ गढ़वा, जायंटस ग्रुप आफ गढ़वा सहेली, जायंटस ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था और यंग जायंट्स गढ़वा के सदस्य रैली में शामिल हुए. मौके पर जायंट्स के लोगों ने कहा कि इस रैली का मकसद मतदाताओं को जागरूक करना था. ताकि 13 मई को होने वाले चुनाव में लोग शत-प्रतिशत मतदान कर सकें. मतदाताओं से अपील की गयी कि लोग सब काम छोड़ कर पहले मतदान करें, तब जलपान करें. इस रैली में जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन आठ के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, विजय केशरी, जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन-8 के वर्तमान उपाध्यक्ष मनोज केसरी रूपागंजी, फेडरेशन 8 के पूर्व उपाध्यक्ष नंद कुमार गुप्ता, फेडरेशन-8 के पूर्व पदाधिकारी सह गढ़वा सहेली की फाउंडर अध्यक्ष रश्मि कमलापुरी, फेडरेशन आठ के पूर्व पदाधिकारी सीमा केसरी व रीता केसरी सहित जायन्ट्स ग्रुप गढ़वा, जायन्ट्स सहेली, जायन्ट्स आस्था, एवं यंग जायन्ट्स अध्यक्ष एवं सदस्यों ने इस रैली को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया. मतदाता जागरूकता रैली का नेतृत्व जायन्ट्स गढ़वा के अध्यक्ष कमलेश गुप्ता, जायन्ट्स सहेली की अध्यक्ष रंजना जायसवाल एवं जायंट्स आस्था के अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने किया.

उपस्थित लोग : कार्यक्रम में जायन्ट्स गढ़वा के पूर्व अध्यक्ष बिनोद गुप्ता, दीपक तिवारी, लता गुप्ता, माला केशरी, रितु जायसवाल, सुनील अग्रवाल, अशोक केसरी, रबिंद्र जायसवाल, अशोक विश्वकर्मा, रितेश केसरी, रवि केसरी, मनोज केसरी सन रेडियो, डॉ विरेन्द्र कुमार व संतोष मेहता, सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola