राशन वितरण में आयेगी पारदर्शिता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Aug 2016 9:34 AM (IST)
विज्ञापन

राशन डीलरों को दिया गया बायोमेट्रिक प्रणाली का प्रशिक्षण खाद्य आपूर्ति विभाग के अवर सचिव ने बांटी मशीनें मझिआंव : खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से रविवार को मझिआंव, कांडी, विशनुपरा व बरडीहा प्रखंड के राशन डीलरों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया़ इस दौरान राशन डीलरों को बायोमेट्रिक मशीन से राशन का […]
विज्ञापन
राशन डीलरों को दिया गया बायोमेट्रिक प्रणाली का प्रशिक्षण
खाद्य आपूर्ति विभाग के अवर सचिव ने बांटी मशीनें
मझिआंव : खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से रविवार को मझिआंव, कांडी, विशनुपरा व बरडीहा प्रखंड के राशन डीलरों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया़ इस दौरान राशन डीलरों को बायोमेट्रिक मशीन से राशन का वितरण करने के संबंध में जानकारी दी गयी़ प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन खाद्य आपूर्ति विभाग के अवर सचिव बसंत कुमार दास ने किया़ इस मौके पर डीलरों को बायोमेट्रिक मशीन भी प्रदान किया गया़
राशन डीलरों को संबोधित करते हुए अवर सचिव बसंत कुमार दास ने कहा कि सरकार इस मशीन का वितरण कर जविप्र को और भी पारदर्शी बनाने का प्रयास किया जा रहा है़ इससे राशन उपभोक्ताओं की आय दिन मिलनेवाली शिकायतों पर विराम लग जायेगा़ अवर सचिव ने कहा कि प्रत्येक महीने उपभोक्ताओं का राशन दिलाना सरकार की प्राथमिकता है़
राशन का वितरण बायोमेट्रिक मशीन से किया जाना है़ प्रशिक्षण में मझिआंव शहरी क्षेत्र के नौ, ग्रामीण क्षेत्र के 37, बरडीहा प्रखंड के 22, कांडी प्रखंड के 79 तथा विशुनपुरा प्रखंड के 21 राशन डीलर शामिल थे़ इस मौके पर गढ़वा एसडीओ असिम किस्पोट्टा, जिप सदस्य कविता दुबे, जिला आपूर्ति पदाधिकारी जावेद अनवर इदरिशी, बरडीहा बीडीओ सुदर्शन मुर्मू, फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कामेश्वर दुबे, गोदाम प्रभारी मोजेश किस्पोट्टा, जनसेवक विकास कुमार, जितेंद्र सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




