ट्रक के धक्के से मजदूर घायल, 407 जब्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Jun 2016 7:24 AM (IST)
विज्ञापन

कांडी : मझिआंव-सुंडीपुर सड़क पर रानाडीह गांव में एक सड़क दुर्घटना में कौआखोह निवासी शिवसागर राम (55 वर्ष) नामक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया़ समाचार के अनुसार शिव सागर सड़क किनारे नाली निर्माण में काम करने के लिए आया हुआ था़ ट्रैक्टर से उतरने के बाद वह बिना पीछे देखे रोड पार करने […]
विज्ञापन
कांडी : मझिआंव-सुंडीपुर सड़क पर रानाडीह गांव में एक सड़क दुर्घटना में कौआखोह निवासी शिवसागर राम (55 वर्ष) नामक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया़ समाचार के अनुसार शिव सागर सड़क किनारे नाली निर्माण में काम करने के लिए आया हुआ था़ ट्रैक्टर से उतरने के बाद वह बिना पीछे देखे रोड पार करने लगा़ इसी दौरान पीछे से आ रही एक 407 ट्रक (जेएच01भी-1737) ने धक्का मार दिया़ धक्का मारकर ट्रक को लेकर चालक भागने लगा़
लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया़ जानकारी मिलने के बाद रोड के संवेदक सह समाजसेवी नरेश सिंह ने घायल मजदूर को लेकर गढ़वा में इलाज के लिए भरती कराये़ सूचना मिलने के बाद कांडी थाना के एसआइ विजय सिंह ने चालक लक्ष्मण दुबे को पकड़ कर ट्रक सहित थाना ले आया. चालक लक्ष्मण दुबे पलामू जिले के पकरी का रहनेवाला बताया गया़ वह रांची से धान का बीज लेकर कांडी जा रहा था़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




