साइकिल पर 10 किमी दूरी तय कर स्कूल आता था अमित

नगरऊंटारी : गढ़वा जिला के टॉप टेन में शामिल अमित कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के आचार्य एवं माता-पिता को दिया है. अमित प्रखंड के कोलझीगी ग्राम निवासी मुरली चंद्रवंशी का तीसरा पुत्र है. उसकी माता का नाम बासो देवी है. वह 10 किमी की दूरी साइकिल से तय कर प्रतिदिन विद्यालय पहुंचता […]
नगरऊंटारी : गढ़वा जिला के टॉप टेन में शामिल अमित कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के आचार्य एवं माता-पिता को दिया है. अमित प्रखंड के कोलझीगी ग्राम निवासी मुरली चंद्रवंशी का तीसरा पुत्र है.
उसकी माता का नाम बासो देवी है. वह 10 किमी की दूरी साइकिल से तय कर प्रतिदिन विद्यालय पहुंचता था. अमित का बड़ा भाई अभियंता की पढ़ाई कर रहा है. वह भी सरस्वती विद्या मंदिर का छात्र रहा है. विद्यालय के आचार्य कौशलेंद्र झा ने बताया कि वह हमेशा अपने वर्ग में उपस्थित रहता था.
तथा पढ़ने में तेज भी था. उसे विद्यालय स्तर बेस्ट स्टूडेंट का एवार्ड दिया गया था. अमित ने बताया कि वह प्रतिदिन समय सारिणी के अनुसार स्कूल के अलावा छह-सात घंटे तक पढ़ाई करता था. अमित ने अंकगणित में 100, साइंस में 93 व हंिदूी में 80 अंक प्राप्त किये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










