डायन बिसाही के आरोप में महिला की हत्या

Published at :23 Sep 2014 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
डायन बिसाही के आरोप में महिला की हत्या

भंडरिया (गढ़वा) : भंडरिया थाना क्षेत्र के बीजपुर गांव निवासी लखन कच्छप की पत्नी सुशीला कच्छप(40 वर्ष) की डायन बिसाही का आरोप लगाकर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेज दिया है. मृतका की पति लखन कच्छप ने बताया कि रविवार की रात चार अज्ञात लोग […]

विज्ञापन

भंडरिया (गढ़वा) : भंडरिया थाना क्षेत्र के बीजपुर गांव निवासी लखन कच्छप की पत्नी सुशीला कच्छप(40 वर्ष) की डायन बिसाही का आरोप लगाकर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेज दिया है.

मृतका की पति लखन कच्छप ने बताया कि रविवार की रात चार अज्ञात लोग उसके घर पर पहुंचे और उसकी पत्नी पर डायन बिसाही का आरोप लगा कर मारपीट करने लगे और धारदार हथियार से मार कर उसकी हत्या कर दी. उसने बताया कि वह किसी तरह जान बचा कर वहां से भागा. उसने बताया कि गांव में किसी के साथ उसकी कोई दुश्मनी नहीं है. मारने वाले लोग कौन थे उन्हें वह नहीं पहचानता. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola