तीन नामांकन रद्द होने के बाद चुनाव की तिथि बढ़ी
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 19 Feb 2020 1:09 AM
गढ़वा : मंगलवार को गढ़वा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन कार्यकारिणी की बैठक हुई. जिसमें चुनाव पदाधिकारी व प्रदेश संगठन से पर्यवेक्षक के रूप में आये झारखंड केमिस्ट् एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र उपाध्याय व आमंत्रित किये गये वरिष्ठ केमिस्ट शामिल हुए. बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पूर्व में अपनायी […]
गढ़वा : मंगलवार को गढ़वा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन कार्यकारिणी की बैठक हुई. जिसमें चुनाव पदाधिकारी व प्रदेश संगठन से पर्यवेक्षक के रूप में आये झारखंड केमिस्ट् एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र उपाध्याय व आमंत्रित किये गये वरिष्ठ केमिस्ट शामिल हुए.
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पूर्व में अपनायी गयी चुनावी प्रक्रिया के तहत स्क्रूटनी के दौरान तीन उम्मीदवारों का नामांकन रद्द होने से उठे विवाद को देखते हुए फिर से संवैधानिक तरीके से अगली तिथि को चुनाव की घोषणा की गयी. एक मार्च 2020 के प्रस्तावित चुनाव के तारीख को बढ़ाते हुए दुबारा 26 अप्रैल 2020 को चुनाव की तिथि निर्धारित की गयी.
26 अप्रैल को होने वाले चुनाव में मुख्य चुनाव पदाधिकारी वीरेंद्र सिंह,सहयोगी चुनाव पदाधिकारी अमलेश कुमार सिन्हा व किशोर कुमार की देखरेख में ही संपन्न करायी जायेगी. चुनाव संबंधित अगली सूचना चुनाव पदाधिकारी द्वारा समयानुसार सदस्यों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जायेगी. बैठक की अध्यक्ष गढ़वा केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अद्याशंकर पांडेय ने की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










