जैव विविधता समिति का गठन

Updated:
विज्ञापन

खरौंधी : स्थानीय प्रमुख कार्यालय में गुरुवार को जैव विविधता प्रबंधन समिति का गठन प्रमुख धर्मराज पासवान की अध्यक्षता में किया गया. इस मौके पर जैव विविधता से प्रेमचंद्र ने कहा कि जैव विविधता प्रबंधन समिति के गठन के बाद समितियों का कार्य स्थानीय व्यक्तियों के परामर्श द्वारा जन जैव विविधता पंजी तैयार करना है. […]

विज्ञापन

खरौंधी : स्थानीय प्रमुख कार्यालय में गुरुवार को जैव विविधता प्रबंधन समिति का गठन प्रमुख धर्मराज पासवान की अध्यक्षता में किया गया. इस मौके पर जैव विविधता से प्रेमचंद्र ने कहा कि जैव विविधता प्रबंधन समिति के गठन के बाद समितियों का कार्य स्थानीय व्यक्तियों के परामर्श द्वारा जन जैव विविधता पंजी तैयार करना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसके बाद पंजी में स्थानीय संसाधनों, उनके औषधीय तथा अन्य उपयोग या उनसे संबंधित पारंपरिक ज्ञान के संबंध में व्यापक जानकारी का उल्लेख भी करना है. प्रखंड स्तरीय समिति में अध्यक्ष हिफाजत अली को, सचिव संतोष सिंह को तथा सदस्य में राकेश दुबे, सुनैना देवी, उर्मिला देवी, राजेंद्र यादव, सुनीता देवी को रखा गया. इस मौके पर बीडीओ एजाज आलम भी मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola