पति से पिटाई के बाद जहर खाकर जान दी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 May 2019 1:44 AM
गढ़वा : धुरकी थाना क्षेत्र के लोलकी गांव निवासी राजेंद्र परहिया की पत्नी शकुंतला देवी ने सोमवार की शाम जहर खाकर आत्महत्या कर ली़ शकुंतला मोबाइल में नया सिम लगायी थी, जिसका नंबर अपने पति को नहीं बताया था. इसी बात को लेकर पति ने उससे पूछताछ करने के दौरान पति-पत्नी के बीच नोकझोंक शुरू […]
गढ़वा : धुरकी थाना क्षेत्र के लोलकी गांव निवासी राजेंद्र परहिया की पत्नी शकुंतला देवी ने सोमवार की शाम जहर खाकर आत्महत्या कर ली़ शकुंतला मोबाइल में नया सिम लगायी थी, जिसका नंबर अपने पति को नहीं बताया था.
इसी बात को लेकर पति ने उससे पूछताछ करने के दौरान पति-पत्नी के बीच नोकझोंक शुरू हो गयी. इसी दौरान पति ने आक्रोशित होकर पत्नी की पिटाई कर दी. आक्रोश में आकर शकुंतला ने जहर खा लिया. सोमवार की शाम सात बजे उसे इलाज के लिए अस्पताल लाने का प्रयास कर रहा था. लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










