घर में आग लगी जला सारा सामान

Updated:
विज्ञापन

कांडी : कांडी थाना क्षेत्र के कोरगाईं गांव में शुक्रवार की रात लल्लू चंद्रवंशी के घर में आग लगने से घर में रखा सारा सामान जल गया है. करीब 11 बजे लगी इस आग में लल्लू चंद्रवंशी के घर का खाने का सामान, गेहूं, चावल, कपड़ा और 1500 रुपये नकद जल गया है. लल्लू चंद्रवंशी […]

विज्ञापन

कांडी : कांडी थाना क्षेत्र के कोरगाईं गांव में शुक्रवार की रात लल्लू चंद्रवंशी के घर में आग लगने से घर में रखा सारा सामान जल गया है. करीब 11 बजे लगी इस आग में लल्लू चंद्रवंशी के घर का खाने का सामान, गेहूं, चावल, कपड़ा और 1500 रुपये नकद जल गया है. लल्लू चंद्रवंशी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि रात में घर के सारे सदस्य एक ही कमरे में सोये हुए थे. आग लगने पर अचानक उसकी पत्नी को नींद खुली, तो उसने उसकी जगाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

लल्लू चंद्रवंशी ने अपने परिवार को घर के छप्पर से ठाट-बांस को हटाकर अपने पूरे परिवार को किसी तरह खपड़ा के ऊपर से निकालकर बाहर किया. तब उन लोगों की जान बची. पर घर में रखा सामान जल कर राख हो गया. इस घटना से लल्लू का परिवार सड़क पर आ गया है. लल्लू चंद्रवंशी काफी गरीब परिवार से आता है. इस घटना में लल्लू के करीब एक लाख रुपये के नुकसान होने का अनुमान है.

सूचना के बाद खरौंधा पंचायत के मुखिया पति मुन्ना ठाकुर ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली और लल्लू को आश्वासन दिया कि उसके रहने के लिए अविलंब आवास दिलाया जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola