नाग से लड़ कर कुत्ते ने बचायी मालिक की जान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
आधुनिक खेती से अपनी आय करें दोगुनी : प्रमुख वंशीधर नगर : प्रखंड कार्यालय के सभागार में विगत 27 जून से चल रहे तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल शुक्रवार को संपन्न हो गया. कृषि पशुपालन व सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कृषि चौपाल सह कार्यशाला में किसानों को आय दोगुनी करने के उपायों […]
विज्ञापन
आधुनिक खेती से अपनी आय करें दोगुनी : प्रमुख
आपके शहर में
विज्ञापन
वंशीधर नगर : प्रखंड कार्यालय के सभागार में विगत 27 जून से चल रहे तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल शुक्रवार को संपन्न हो गया. कृषि पशुपालन व सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कृषि चौपाल सह कार्यशाला में किसानों को आय दोगुनी करने के उपायों की जानकारी दी गयी. समारोह में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख रवींद्र कुमार पासवान ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से इस कार्यशाला का आयोजन किया गया था. तीन दिन तक विभिन्न विभागों द्वारा किसानों की आय बढ़ाने पर चर्चा किया गया तथा विभाग द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे सुविधाओं की जानकारी दी गयी.
उन्होंने कहा कि किसान इन सुविधाओं का लाभ उठावें. प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कई योजनाएं चला रही है. किसान सरकार की इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आय बढ़ा सकते हैं. कार्यशाला के समापन पर किसानों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया. इस अवसर पर पशुपालन विभाग द्वारा 76 पशुपालकों को
आवश्यकतानुसार दवा का वितरण किया गया. भूमि संरक्षण विभाग द्वारा 90 प्रतिशत अनुदानित मूल्य पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के लिए फार्म लिया गया. प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी गजनफर अली खान ने कहा कि कृषि से संबंधित सभी प्रकार का फार्म व जानकारी प्रखंड कृषि सिंगल विंडो से किसान प्राप्त कर सकते हैं. मौके पर बीटीएम दयानंद पांडेय, कृषि सिंगल विंडो के प्रखंड समन्यवक बाबूलाल कुमार, पशु चिकित्सा पदाधिकारी रामशंकर सिंह, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदधिकारी मीरा कुमारी, विकास देव, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी उमेश राम सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन