वितरण कार्य में शिथिलता न बरतें डीलर

Updated at : 02 Aug 2017 1:02 PM (IST)
विज्ञापन
वितरण कार्य में शिथिलता न बरतें डीलर

वंशीधर नगर: प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी मुरली प्रसाद यादव की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी जनवितरण प्रणाली दुकानदार की बैठक हुई. बैठक में बीडीओ ने खाद्यान्न का उठाव व वितरण कार्य का समीक्षा किया. बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अनिल गुप्ता ने कई जनवितरण प्रणाली दुकानदार द्वारा वितरण कार्य मे शिथिलता […]

विज्ञापन
वंशीधर नगर: प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी मुरली प्रसाद यादव की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी जनवितरण प्रणाली दुकानदार की बैठक हुई. बैठक में बीडीओ ने खाद्यान्न का उठाव व वितरण कार्य का समीक्षा किया. बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अनिल गुप्ता ने कई जनवितरण प्रणाली दुकानदार द्वारा वितरण कार्य मे शिथिलता बरते जाने पर नाराजगी व्यक्त किया. कहा कि किस कारण से वितरण कार्य नहीं हो पाया है. ऐसे डीलर का पहचान कर निलंबन की प्रक्रिया शुरू कर दिया जायेगा.

बैठक में बीडीओ मुरली यादव ने कहा कि डीलर खाद्यान्न का उठाव के साथ वितरण करें. आये दिन शिकायतें मिल रही है कि खाद्यान्न का उठाव के बाद भी लाभुकों को अनाज उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, ऐसे में जांच के बाद संबंधित डीलर के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. आपूर्ति पदाधिकारी अनिल गुप्ता ने कहा कि पिछले तीन माह से इ पॉश मशीन द्वारा लाभुकों को खाद्यान्न वितरण करने के मामले पर आधा दर्जन डीलर का वितरण रिपोर्ट में शून्य बताया जा रहा है.

वैसे डीलर के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. बैठक में बीसीओ गजनफर अली खान, डोर स्टेप डिलेवरी संवेदक चंदन गुप्ता, जनवितरण प्रणाली दुकानदार रवींद्र सिंह, आनंद प्रताप देव, यदुनी पासवान, शिव प्रसाद राम, दीनदयाल शुक्ला, हरिहर राम, धनंजय पासवान, पिंटू कुमार, सुनील पासवान, जितेंद्र पांडेय, सहित अन्य जनवितरण प्रणाली दुकानदार उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola