स्कूल में शरारती तत्वों ने पोस्टर साटा

Published at :25 Feb 2014 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूल में शरारती तत्वों ने पोस्टर साटा

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के डोमापाला प्राथमिक विद्यालय भवन पर 23-24 फरवरी की रात शरारती तत्वों ने माओवादियों के नाम से पोस्टर साट दिया. साटे गये पोस्टर में कहा गया है कि ठेकेदार पुलिया में सात से आठ लाख रुपये बचा लेता है. सीपीआइ माओवादियों को कमीशन दो लाख है. पोस्टर फाड़ना नहीं, तो […]

विज्ञापन

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के डोमापाला प्राथमिक विद्यालय भवन पर 23-24 फरवरी की रात शरारती तत्वों ने माओवादियों के नाम से पोस्टर साट दिया. साटे गये पोस्टर में कहा गया है कि ठेकेदार पुलिया में सात से आठ लाख रुपये बचा लेता है. सीपीआइ माओवादियों को कमीशन दो लाख है. पोस्टर फाड़ना नहीं, तो हाथ काट दिया जायेगा.

ठेकेदार पहले भूमि वाले से फैसला करे. भूमि का फैसला नहीं होता है, तो काम बंद रहेगा. दोनों तरफ से भूमि ली जाये. भूमि के मालिक को 60 हजार रुपये कर देना होगा. पोस्टर में निवेदक के रूप में सीपीआइ (माओवादी) लिखा गया है. पोस्टर सादे कागज पर लाल रंग की स्याही से हस्तलिखित है.प्रभारी थाना प्रभारी मंगू उरांव ने दूरभाष पर कहा कि यह शरारती तत्वों का काम है. लिखी गयी भाषा व शैली से पोस्टर माओवादियों का नहीं लगता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola