मुसाबनी में लकड़ी लदे दो ट्रैक्टर जब्त

मुसाबनी : मुसाबनी के रेंजर समीर अधिकारी और वन परिसर पदाधिकारी रामजी सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने लकड़ी लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को बेनाशोल से सीआरपीएफ के जवान दो ट्रैक्टरों में जलावन की लकड़ी लेकर जा रहे थे. वन विभाग की टीम ने […]
मुसाबनी : मुसाबनी के रेंजर समीर अधिकारी और वन परिसर पदाधिकारी रामजी सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने लकड़ी लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को बेनाशोल से सीआरपीएफ के जवान दो ट्रैक्टरों में जलावन की लकड़ी लेकर जा रहे थे.
वन विभाग की टीम ने लकड़ी का परिवहन अनुज्ञा पत्र की मांग की, लेकिन वे नहीं दिखा पाये. वन विभाग ने दोनों ट्रैक्टरों को वन परिसर में रख कर वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. एक ट्रैक्टर बिना नंबर वाला है.
इसमें चार पीस चरला तथा दूसरे ट्रैक्टर का नंबर जेएच 05वी/4384 है. इसमें सात पीस लकड़ी लदा है. दोनों ट्रैक्टरों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










