बहरागोड़ा सीएचसी की एंबुलेंस खराब, परेशानी

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र (सीएचसी) को मिली दो एंबुलेंसों में से एक महीनों के खराब पड़ी हैं, जिसके कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. एक एंबुलेंस से प्रसव केंद्र, सड़क दुर्घटनाओं के घायलों और सामान्य रोगियों को लाया और ले जाया जाता है. इसके कारण एक बार एंबुलेंस चली […]
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र (सीएचसी) को मिली दो एंबुलेंसों में से एक महीनों के खराब पड़ी हैं, जिसके कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. एक एंबुलेंस से प्रसव केंद्र, सड़क दुर्घटनाओं के घायलों और सामान्य रोगियों को लाया और ले जाया जाता है. इसके कारण एक बार एंबुलेंस चली जाने से दूसरे मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है.
एक साथ दो घटनाएं घटने की स्थिति में एंबुलेंस की सुविधा प्रदान करना मुश्किल हो जाता है. बहरागोड़ा के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ओम प्रकाश चौधरी ने कहा कि दो दिनों के अंदर प्रबंधन समिति की बैठक बुलाकर खराब एंबुलेंस की मरम्मत करने का प्रस्ताव रखा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




