गले में सांप लपेट निकला झापान, कलश यात्रा

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड के महुलीशोल और कोकपाड़ा में गुरुवार से तीन दिवसीय मनसा पूजा शुरू हुई. सार्वजनिन मनसा पूजा कमेटी खांडबंदा, डोंगरा, महुलीशोल में 219वीं झापान का उदघाटन राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार बलमुचु ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. पारंपरिक पूजा, मनसा मंगल, मंत्रोच्चारण के साथ झापान शुरू हुआ. विपुल उस्ताद, निखिल दास ने […]
धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड के महुलीशोल और कोकपाड़ा में गुरुवार से तीन दिवसीय मनसा पूजा शुरू हुई. सार्वजनिन मनसा पूजा कमेटी खांडबंदा, डोंगरा, महुलीशोल में 219वीं झापान का उदघाटन राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार बलमुचु ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. पारंपरिक पूजा, मनसा मंगल, मंत्रोच्चारण के साथ झापान शुरू हुआ.
विपुल उस्ताद, निखिल दास ने गले में सांप बांध कर झापान का प्रदर्शन किया. झापान मनसा मंदिर से शुरू हुआ. पूरे गांव का परिभ्रमण कर बांध तालाब पहुंचा. गांव में रूक-रूक कर मंत्रोच्चारण किया जा रहा था. तालाब में कलश उठा कर झापान किया गया. मनसा मंदिर पहुंच कर समाप्त हुआ. कलश स्थापन के साथ ही संध्या आरती व पूजा शुरू हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




