कालिंदीटोला वासी पीएम आवास से वंचित

चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या सात के तड़ंगा गांव के कालिंदी टोला के ग्रामीणों को अब तक नगर पंचायत द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं दिया गया है. यहां के ग्रामीण जर्जर झोपड़ी में रह रहे हैं. टोला निवासी बुधु कालिंदी और उनकी पत्नी मिनती कालिंदी अपने एक वर्ष के […]
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या सात के तड़ंगा गांव के कालिंदी टोला के ग्रामीणों को अब तक नगर पंचायत द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं दिया गया है. यहां के ग्रामीण जर्जर झोपड़ी में रह रहे हैं. टोला निवासी बुधु कालिंदी और उनकी पत्नी मिनती कालिंदी अपने एक वर्ष के पुत्र के साथ जर्जर झोपड़ी में रहने पर विवश हैं. बुधु कालिंदी ने बताया कि बरसात में इस जर्जर झोपड़ी में रहने में काफी परेशानी होती है. टोला के ग्रामीणों ने पीएम आवास के लिए नगर पंचायत कार्यालय और पार्षद के पास आवेदन जमा किया है, लेकिन अब तक किसी को भी योजना का लाभ नहीं मिला है. इससे टोला के ग्रामीणों में विभाग और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ रोष है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




