चुनावी प्रक्रिया की खुली पाठशाला, प्रशिक्षुओं को दी गई मतदाता सूची की जानकारी
जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक व छात्र | Prabhat Khabar Network
मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन और विलोपन की प्रक्रिया समझें. ECI NET ऐप से पाएं विस्तृत जानकारी और बढ़ाएं सहभागिता.
रानीश्वर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में गुरुवार को शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बीएड कॉलेज तोकीपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. कल्पना कुमारी ने की.
आपके शहर में

प्रपत्रों की दी गई जानकारी
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं को प्रपत्र 6, 7 और 8 के उपयोग, दावा-आपत्ति की प्रक्रिया तथा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन और विलोपन से संबंधित जानकारी दी गई.
ECI NET एप का कराया डाउनलोड
सभी प्रशिक्षणार्थियों को ECI NET एप डाउनलोड कराया गया. इसके उपयोग और ऑनलाइन प्रक्रिया की भी विस्तृत जानकारी दी गई.
पंजीकरण बढ़ाना अभियान का उद्देश्य
अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित करना तथा निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति युवाओं में जागरूकता और सहभागिता बढ़ाना है.
शिक्षक व अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में कॉलेज के प्रबंधक महेष मंडल, प्रशासनिक पदाधिकारी बकशीश हुसैन खान, प्रो. डॉ. पीके ठाकुर, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. संदीप सामंता, सुरभि गुंजन, तौसीफ अहमद, सुरेश वास्की, मौसमी घोष, किरणवाला टुडू, देवयानी सरकार, सपन सरकार, राकेश हेम्ब्रम, समित पाल, शमिता सिन्हा, श्रीकांत बनर्जी आदि मौजूद थे. जिला निर्वाचन कार्यालय दुमका के हेल्प डेस्क मैनेजर कुमार सूरज भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए