रानीश्वर से दुमका तक सफर होगा सुगम, नई सड़क से जुड़ेंगे कई इलाके

Updated:
विज्ञापन

बांसकुली शीतपहाड़ी सड़क | Prabhat Khabar Network

मुरजोड़ा से मसलिया तक 24 किमी सड़क निर्माण से मसानजोर डैम, सेल्फी ब्रिज व चुटोनाथ की दूरी कम होगी. पहाड़ी क्षेत्र को मिलेगी सुविधा. जानें कब होगा पूरा.

विज्ञापन

मसानजोर से चुटोनाथ तक आसान होगी राह, सड़क निर्माण से घटेगी दूरी

रानीश्वर. रानीबहाल-दलाही सड़क के मुरजोड़ा, बांसकुली से मसलिया प्रखंड के दुमका नाला सड़क के शीतपहाड़ी तक सड़क बन जाने से रानीश्वर से सेल्फी ब्रिज और चुटोनाथ की दूरी कम हो जाएगी. मुरजोड़ा, बांसकुली से मसानजोर डैम, कोलारकोंदा होते हुए सेल्फी ब्रिज और चुटोनाथ तक पहुंचने का रास्ता भी सुलभ हो जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डैम से सेल्फी ब्रिज तक आसान होगी राह

मुरजोड़ा जीरो प्वॉइंट से मसानजोर डैम की दूरी 5 किलोमीटर है. वहीं सेल्फी ब्रिज की दूरी 13 किलोमीटर और चुटोनाथ की दूरी 35 किलोमीटर है. इसी रास्ते से सेल्फी ब्रिज होते हुए दुमका तक भी पहुंचा जा सकेगा.

पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को मिलेगी सुविधा

शीतपहाड़ी से मसलिया प्रखंड मुख्यालय की दूरी 3 किलोमीटर है. सड़क निर्माण कार्य पूरा होने से पहाड़ी क्षेत्र के लोगों के लिए यातायात व्यवस्था सुलभ हो जाएगी.

24 किलोमीटर लंबी सड़क का हो रहा निर्माण

सड़क का निर्माण पथ निर्माण विभाग दुमका प्रमंडल की देखरेख में किया जा रहा है. सड़क की लंबाई 24 किलोमीटर है. पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दीपक टुडू ने बताया कि पथ निर्माण कार्य प्रगति पर है और जल्द ही पूरा हो जाएगा. इससे सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सुविधा होगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola