आग से तीन घर जल कर राख, लाखों की क्षति
टोंगरा थाना क्षेत्र में टोंगरा गांव की घटना, ग्रामीणों ने पाया काबू
रानीश्वर. टोंगरा गांव में रविवार दोपहर अगलगी से तीन घर जल कर राख हो गया है. आग कैसे लगी इसका पता नहीं चला है. घटना में लाखों की संपत्ति जल का राख हो गयी है. अगलगी की सूचना मिलते ही ग्रामीण इकट्ठा हो गये तथा आसपास के कुएं व तालाब से पानी लेकर किसी आग पर काबू पाया. उधर सूचना मिलते ही टोंगरा थाना से भी पुलिस पहुंच कर आग बुझाने में सहयोग किया. अगलगी से घर तथा घर में रखे सामान जल गया है. घटना में दीपाली मिर्धा, नुनूलाल मिर्धा व लालदेव मिर्धा का घर जल गया है. ग्रामीण फणीभूषण मंडल ने बताया कि गांव में इन दिनों भीषण जल संकट है. पीने के पानी का अभाव हो गया है. ग्रामीणों ने बहुत मुश्किल से आग पर काबू पाया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए