आदित्य की 133 रनों की आतिशी पारी से स्पोर्ट्स जोन जीता

Updated:
विज्ञापन

जिला क्रिकेट संघ दुमका द्वारा आयोजित अंडर-16 जिला क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का उद्घाटन आल इंडिया प्राइमरी टीचर्स फेडरेशन के नेशनल काउंसलर श्याम किशोर सिंह गांधी ने स्थानीय एटीम ग्राउंड, दुमका में किया.

विज्ञापन

संवाददाता, दुमका.

जिला क्रिकेट संघ दुमका द्वारा आयोजित अंडर-16 जिला क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का उद्घाटन आल इंडिया प्राइमरी टीचर्स फेडरेशन के नेशनल काउंसलर श्याम किशोर सिंह गांधी ने स्थानीय एटीम ग्राउंड, दुमका में किया. टूर्नामेंट का पहला मैच एलएजे-बी और स्पोर्ट्स जोन के बीच खेला गया, जिसमें एलएजे-बी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाए. एलएजे-बी के अभिषेक आनंद ने सर्वाधिक 89 रन बनाए, जबकि स्पोर्ट्स जोन के आशीष कुंवर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके. जवाब में स्पोर्ट्स जोन की टीम ने 31.4 ओवरों में आदित्य राज के नाबाद 133 रनों की बेहतरीन पारी के दम पर मैच जीत लिया. आदित्य को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, और उपाध्यक्ष संजय तिवारी ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किया. इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी तूफान पोद्दार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola