रघुनाथपुर-बरमसिया पथ पर कहीं एक तो कहीं दो फीट ऊंची नाली,हादसे का बढ़ा खतरा

Updated:
विज्ञापन

सड़क से ऊंची बनायी जा रही जल निकासी नाली.| Prabhat Khabar Network

रानीश्वर में सड़क से ऊंची जल निकासी नाली बनने से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है. स्थानीय लोगों ने सुधार की मांग की है.

विज्ञापन

रानीश्वर. रघुनाथपुर-बरमसिया पथ के किनारे पथ निर्माण विभाग की ओर से जगह-जगह बनायी जा रही जल निकासी नाली सड़क से काफी ऊंची होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. कहीं सड़क से करीब एक फीट तो कहीं दो फीट ऊंचाई पर आरसीसी जल निकासी नाली का निर्माण कराया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने नाली निर्माण की ऊंचाई को लेकर सवाल उठाते हुए संबंधित विभाग से मामले की जांच कराने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बारिश का पानी सड़क पर बहने की जतायी आशंका

स्थानीय निवासी अनिमेष मंडल ने बताया कि सड़क से काफी ऊंचाई पर नाली बनाये जाने के कारण बारिश के दौरान सड़क का पानी नाली में जाने के बजाय सड़क पर ही बहने की आशंका है. इससे जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो सकती है.

उन्होंने कहा कि सड़क से ऊंची नाली के कारण वाहन चालकों या राहगीरों के सड़क किनारे उतरने पर भी दुर्घटना का खतरा बना रहेगा. नाली निर्माण के कारण सड़क किनारे फुटपाथ के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं बच रही है.

फुटपाथ और आवागमन के लिए भी परेशानी

अनिमेष मंडल के अनुसार, यदि जल निकासी नाली का निर्माण सड़क के लेवल के अनुरूप किया जाता, तो सड़क किनारे फुटपाथ के लिए पर्याप्त जगह बच सकती थी. इससे बारिश का पानी भी आसानी से नाली में चला जाता और सड़क किनारे वाहन उतारने के दौरान दुर्घटना की आशंका भी कम रहती.

उन्होंने बताया कि नाली निर्माण के कारण सड़क किनारे स्थित घरों के लोगों को भी परेशानी हो रही है. नाली ऊंची होने से घर से साइकिल और बाइक लेकर मुख्य सड़क तक आने-जाने में कठिनाई हो रही है.

नाली की ऊंचाई की जांच कराने की मांग

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल निकासी नाली की निर्माण ऊंचाई की जांच कराने और जरूरत के अनुसार आवश्यक सुधार करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य इस तरह कराया जाना चाहिए, जिससे जल निकासी की व्यवस्था सुचारु रहे और सड़क पर आवागमन करने वालों के लिए दुर्घटना का खतरा भी कम हो.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola