22.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

झारखंड की 1517 पंचायतों में मनरेगा से कोई खर्च नहीं, राज्य की बेहतर और खराब स्थिति वाले जिलों को जानें

झारखंड में इस चालू वित्तीय वर्ष में मनरेगा की योजनाओं में प्रगति धीमी रही है और खर्च के मामले में भी संबंधित महकमा सुस्त रहा है. राज्य की 4391 में से 1517 पंचायत में मनरेगा का खर्च शून्य है.

Jharkhand news: झारखंड में इस चालू वित्तीय वर्ष में मनरेगा की योजनाओं में प्रगति धीमी रही है और खर्च के मामले में भी संबंधित महकमा सुस्त रहा है. राज्य के 4391 में से 1517 पंचायत में मनरेगा का खर्च शून्य है. सबसे बुरी स्थिति धनबाद, गिरिडीह और हजारीबाग की है. धनबाद की 178 पंचायत, गिरिडीह की 157, हजारीबाग की 133 और दुमका की 117 पंचायत में एक भी पैसे खर्च नहीं हुए हैं.

चतरा, पाकुड़ और खूंटी जिलों में बेहतर उपलब्धि

इसके विपरीत राज्यभर में चतरा, पाकुड़ एवं खूंटी जैसे जिले बेहतर उपलब्धि के साथ शीर्ष पर है. चतरा में महज पांच, पाकुड़ के छह तथा खूंटी की सात पंचायतों को छोड़ अन्य पंचायतों में राशि खर्च हुए हैं. पूरे संताल परगना में पाकुड़ जिले को छोड़ दें, तो हर जिले की स्थिति खराब रही है. उसमें दुमका की तो सबसे खराब स्थिति है. संताल परगना प्रमंडल के छह जिले में 1013 पंचायत है. इसमें 36 प्रतिशत से अधिक यानी 369 पंचायतों में मनरेगा से फूटी-कौड़ी राशि खर्च नहीं हो सकी है.

मनरेगा खर्च के मामले में दुमका का राज्य में 19वें पायदान

पंचायत चुनाव के दौरान लगी आचार संहिता के कारण मुखिया की बजाए प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी के स्तर से भुगतान होना था. इस दौरान भुगतान करने में कई प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी बचते रहे और भुगतान को लेकर कभी कदम आगे नहीं बढ़ाया. ऐसे में मनरेगा की योजनाओं में भुगतान की स्थिति खराब रही. मनरेगा में खर्च के मामले में दुमका जिला राज्यभर में 19 वें पायदान पर है.

Also Read: Jharkhand Weather News: गुमला में वज्रपात से दो छात्रों की मौत, बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे थे खड़े

गुमला में 817.38 लाख खर्च, जबकि दुमका में 47.58 और गोड्डा में 42.67 लाख ही खर्च

159 पंचायत वाले गुमला जिले में अब तक 817.38 लाख रुपये मनरेगा से खर्च किये जा चुके हैं. यही हाल 115 पंचायत वाले लातेहार जिले की भी है. जहां 409.16 लाख रुपये इस वित्तीय वर्ष के 75 दिनों में खर्च कर दिये गये हैं. पर, संताल परगना के गोड्डा में महज 42.67 लाख रुपये और दुमका में 47.58 लाख रुपये ही खर्च हो पाया है.

मनरेगा के तहत राज्य के इन जिलों की स्थिति

जिला : कुल पंचायत : राशि खर्च नहीं होनेवाली पंचायतें : खर्च की गयी राशि (लाख में) : रोजगार दिवस
धनबाद : 256 : 178 : 32.31 : 1,51,211
गिरिडीह : 358 : 157 : 107.41 : 7,14,001
हजारीबाग : 257 : 133 : 92.46 : 4,37,803
दुमका : 206 : 117 : 47.58 : 2,65,073
पश्चिमी सिंहभूम : 217 : 95 : 125.25 : 2,72,640
पूर्वी सिंहभूम : 232 : 91 : 32.92 : 2,40,015
बोकारो : 249 : 89 : 72.43 : 5,24,742
पलामू : 271 : 85 : 313.96 : 4,55,825
गोड्डा : 201 : 78 : 42.67 : 1,55,684
गढ़वा : 189 : 69 : 107.41 : 6,05,647
देवघर : 194 : 66 : 119.15 : 6,79,357
रांची : 305 : 61 : 387.83 : 10,10,777
साहिबगंज : 166 : 61 : 157.95 : 4,09,317
कोडरमा : 109 : 50 : 61.51 : 35,444
रामगढ़ : 125 : 44 : 87.12 : 5,08,490
जामताड़ा : 118 : 41 : 145.51 : 4,13,322
सरायकेला : 136 : 36 : 66.07 : 3,91,685
सिमडेगा : 94 : 15 : 62.03 : 4,53,012
लातेहार : 115 : 12 : 409.16 : 2,80,168
गुमला : 159 : 11 : 817.38 : 7,27,065
लोहरदगा : 66 : 10 : 33.65 : 3,26,714
खूंटी : 86 : 07 : 44.30 : 2,26,611
पाकुड़ : 128 : 06 : 206.73 : 4,23,751
चतरा : 154 : 05 : 122.51 : 8,55,095

दुमका के वैसे पंचायत, जहां खर्च नहीं हुए एक भी रुपया

सदर प्रखंड : भुरकुंडा, दरबारपुर, दुधानी, गोदी कोरैया, घाट रसिकपुर, हरिपुर, कुरूवा, लखीकुंडी, मुड़भंगा, पुराना दुमका, रानीबहाल व सरूवा

मसलिया : आमगाछी, बेलियाजोर, बास्कीडीह, दलाही, धोबना हरिणबहाल, गोलबंधा, गुमरो, हारोरायडीह, हथियापाथर, कठलिया, खुटोजोरी, कोलारकोंदा, कुसुमघाटा, मसानजोर, नयाडीह, रांगा, रानीघाघर, सापचला व सुग्गापहाड़ी

रामगढ़ : अमरपुर, आमपाड़ा, बंदरजोराख् बरमसिया, बड़ी रणबहियार, भालसुमर, भतुड़िया-ए व बी, बौड़िया, छोटी रणबहियार, डांडो, धोबा, गंगवारा, कांजो, कारूडीह, कांजवै, कोआम, कारूडीह, लखनपुर, लतबेरवा, महुबोना, नवखेता, पहाड़पुर, सिलठा ए एवं बी, सुसनिया एवं ठाड़ीहाट

शिकारीपाड़ा : बांसपहाड़ी, बरमसिया, चितरागड़िया, ढाका, गंध्रकपुर, जामुगुड़िया, झुनकी, कुशपहाड़ी, मलूटी, मुड़ायाम, पिंडरगड़िया, सरसडंगाल, शहरपुर, सिमानीजोर व सोनाढाब.

जरमुंडी : बनवारा, बरमासा, बरमसिया, चमराबहियार, हरिपुर बाजार, जोंका, कालाडुमरिया, कुशमाहा चिकनिया, नोनीहाट, पहरीडीह, पेटसार, राजा सिमरिया, सहारा, शंकरपुर, तेतरिया, ठेकचा घोंघा

सरैयाहाट : चरकापाथर, गादीझोपा, हंसडीहा, कुशियारी, लकड़ाबांक, मटिहानी, रक्शा, सालजोरा व सरैया

रानीश्वर : बिलकांदी, गोबिंदपुर, रांगालिया, सालतोला, सादीपुर

काठीकुंड : आसनपहाड़ी, आस्ताजोरा, धावाडंगाल, झिकरा, कदमा, पंदनपहाड़ी व तेलियाचक बाजार

गोपीकांदर : खरौनी बाजार, कुश्चिरा, सूरजूडीह व टांयजोर

जामा : नाचनगड़िया

Also Read: गोविंदपुर अंचल के हल्का कर्मचारी ने मांगी 8000 रुपये घूस, पूर्व एयरफोर्स अधिकारी ने CM हेमंत से की शिकायत

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरें पढे़ं यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

रिपोर्ट : आनंद जायसवाल, दुमका.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें