इंस्टाग्राम पर ‘अमीरी’ झाड़ने वाला निकला मजदूर, प्यार में पड़कर 3 बच्चों को छोड़ आंध्र प्रदेश पहुंची झारखंड की महिला

Updated:
विज्ञापन

3 बच्चों को छोड़ आंध्र प्रदेश पहुंची थी झारखंड की महिला, Symbolic Pic Image- AI

Dumka Instagram Case: झारखंड के दुमका में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के चलते पति और तीन बच्चों को छोड़कर आंध्र प्रदेश भागी महिला को पुलिस ने बरामद किया. खुद को अमीर बताने वाला युवक निकला दिहाड़ी मजदूर. पुलिस की सतर्कता और तकनीकी जांच से बचा एक परिवार.

विज्ञापन

Dumka Instagram Case, दुमका : सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव का एक चौंकाने वाला मामला झारखंड के दुमका जिले से सामने आया है. यहां एक महिला इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के चलते अपने पति और तीन बच्चों को छोड़कर आंध्र प्रदेश चली गई. पुलिस महिला को खोजकर वापस झारखंड ले आयी है. पुलिस के अनुसार, महिला इंस्टाग्राम पर एक युवक के संपर्क में थी, जिसने खुद को अमीर बताकर उसे अपने जाल में फंसाया. महिला आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के मछलीपट्टनम पहुंची, जहां उसे पता चला कि सोशल मीडिया पर खुद को संपन्न बताने वाला व्यक्ति वास्तव में दिहाड़ी मजदूर है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पति ने दर्ज करायी थी गुमशुदगी की शिकायत

सरैयाहाट थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि महिला के पति ने 12 जनवरी को थाने में पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया था कि उनकी पत्नी लंबे समय से इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति से बातचीत कर रही थी, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच कई बार विवाद भी हुआ था.

तकनीकी निगरानी से आंध्र प्रदेश में मिला सुराग

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी निगरानी के आधार पर एक विशेष टीम का गठन किया. जांच के दौरान महिला की लोकेशन आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम में ट्रेस की गई. इसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची और महिला को सुरक्षित बरामद कर झारखंड वापस लाया गया.

Also Read: नगरपालिका चुनाव 2026: एक्शन मोड में लोहरदगा प्रशासन! DC ने दिए आचार संहिता के कड़ाई से पालन के निर्देश

माता-पिता के समझाने पर लौटी महिला

पुलिस अधिकारी ने बताया कि माता-पिता के समझाने पर 30 वर्षीय महिला वापस झारखंड लौटने के लिए राजी हो गयी. महिला के पति ने भी उसे स्वीकार कर लिया है और परिवार फिर से साथ रहने को तैयार है.

सोशल मीडिया को लेकर पुलिस की चेतावनी

पुलिस ने इस घटना को सोशल मीडिया के दुरुपयोग से जोड़ते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर की जाने वाली बातचीत और दावों की सच्चाई परखना जरूरी है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.

Also Read: Deepfake और AI के दौर में कैसे रहें सुरक्षित? गुमला में साइबर सुरक्षा कार्यशाला के जरिये किया गया जागरूक

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola