कुएं से अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
केला कोल मंगलवार को ही कोठिया हाट जाते ग्रामीणों ने देखा था
सरैयाहाट. थाना क्षेत्र के कोठिया गांव के पास कुएं से पुलिस ने अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया है. सूचना पाकर एसआइ मोनू राम दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया. इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है. मृतक की पहचान पोडेजोर गांव निवासी कोल टोला के केला कोल (48) के रूप में हुई है. बतादें कि केला कोल मंगलवार को ही कोठिया हाट जाते ग्रामीणों ने देखा था. अक्सर वह घर दो तीन दिन बाद लौटता था. उसकी पत्नी की मौत पूर्व में हो गयी है. मृतक को शराब पीने की लत थी. हमेशा शराब का सेवन करते रहता था. आशंका जताया जा रहा है कि नशे में कुंए का अंदाजा नहीं रहने से गिरकर डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. शव देखने से लगता है कि एक सप्ताह पूर्व उसकी मौत हुई है. मृतक के पुत्र महेंद्र कोल केरल में मछुवारा के साथ मछली पकड़ने का काम करता है. थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि परिजनों द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए