दुमका में अज्ञात वाहन के धक्के से साइकिल सवार युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

मसलिया थाना क्षेत्र के हथियापाथर गांव की घटना

विज्ञापन

दुमका नगर. मसलिया थाना क्षेत्र के हथियापाथर गांव के पास रविवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक दिलीप मुर्मू(35) मसलिया थाना क्षेत्र के लहड़जोरिया गांव का रहनेवाला था. परिजनों ने बताया कि वह दुमका बाजार से मजदूरी करके साइकिल से घर लौट रहा था. हथियापाथर गांव के पास वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया. हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस की सहायता से घायल को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने घायल को मृत घोषित कर दिया. अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया. मृतक दो बच्चों का पिता था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola