बाइक से गिरकर युवक घायल, रेफर
बैंगडोभा के पास तीखी मोड़ होने के कारण उसने अपना संतुलन खो दिया, जिसकी वजह से वह सड़क के किनारे गड्ढे पर गिर
गोपीकांदर. थाना क्षेत्र की टायंजोर पंचायत के दलदली गांव का 32 वर्षीय युवक एलियास मरांडी देर रात अपनी बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. एलियास मरांडी गोपीकांदर प्रखंड के कोरमो गांव निजी कार्य से गया हुआ था. वहां से दुर्गापुर खरौनी सड़क से वापस अपने घर दलदली आ रहा था. इसी दौरान बैंगडोभा के पास तीखी मोड़ होने के कारण उसने अपना संतुलन खो दिया, जिसकी वजह से वह सड़क के किनारे गड्ढे पर गिर गया. युवक को माथे पर गंभीर रूप से चोट आई. आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीकांदर लाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए दुमका फूलो झानो मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए