ePaper

दुमका में दो लोग कोरोना पॉजिटिव, गुरुग्राम से आये थे दोनों

Updated at : 06 May 2020 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
दुमका में दो लोग कोरोना पॉजिटिव, गुरुग्राम से आये थे दोनों

दुमका जिले में भी कोरोना के दो पॉजिटिव केस पाए गए हैं. दोनों युवा हैं और क्वारंटाइन में हैं तथा स्वस्थ बताए जा रहे हैं. जिले की उपायुक्त राजेश्वरी बी ने इस बात की पुष्टि की, कि जिले में क्वारंटाइन किये गए दो युवकों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी है.

विज्ञापन

संवाददाता, दुमका : दुमका जिले में भी कोरोना के दो पॉजिटिव केस पाए गए हैं. दोनों युवा हैं और क्वारंटाईन में हैं तथा स्वस्थ बताए जा रहे हैं. जिले की उपायुक्त राजेश्वरी बी ने इस बात की पुष्टि की, कि जिले में क्वारंटाइन किये गए दो युवकों की जांच रिपोर्ट में कोविड 19 पॉजिटिव पाया गया है. दोनों गुरुग्राम से आये थे और इनकी 2 मई को स्वाब लेकर जांच के लिए पीएमसीएच धनबाद भेजा गया था. दोनों युवक इसी प्रखंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक ये लोग गुरुग्राम से 1 मई को ही आये थे.

इन दोनों के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद इन्हें दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बनाये गए कोविड 19 अस्पताल में भर्ती कर आइसोलेशन में रखे जाने की कवायद शुरू कर दी गयी है.

बता दें कि इस सरैयाहाट कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में बने क्वारंटीन सेंटर से 11 क्वारंटीन किये गए लोगों के सैम्पल भेजे गए थे, जिनमें 9 के निगेटिव रिपोर्ट आये हैं.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola