डीइओ ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

डीइओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार का कदाचार बर्दाश्त नहीं की जायेगी.
प्रतिनिधि, रामगढ़ जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार ने सोमवार को प्रखंड के मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने परीक्षा व्यवस्था, उपस्थिति पंजी, वीक्षक कक्ष तथा प्रश्नपत्र वितरण प्रणाली की गहन जांच की. डीइओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार का कदाचार बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने नकल या अनुशासनहीनता में संलिप्त पाये जाने पर संबंधित केंद्राधीक्षक व वीक्षकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी. डीइओ ने परीक्षार्थियों से भयमुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा देने की अपील की. परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक सतर्कता और अनुशासन बनाये रखने का निर्देश दिया. झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा सोमवार को मैट्रिक विज्ञान व इंटरमीडिएट कला संकाय की समाजशास्त्र एवं विज्ञान संकाय की बायोलॉजी विषय की परीक्षा आयोजित की गयी. पहली पाली में सुबह 09:45 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक मैट्रिक की परीक्षा हुई, जबकि दूसरी पाली में अपराह्न 02:00 बजे से 05:15 बजे तक इंटरमीडिएट की परीक्षा संपन्न हुई. मैट्रिक में विभिन्न केंद्रों पर 1826 परीक्षार्थियों ने विज्ञान विषय की परीक्षा दी. वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में उच्च विद्यालय रामगढ़ में 31 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि बालक मध्य विद्यालय रामगढ़ में समाजशास्त्र व बायोलॉजी में कुल 206 परीक्षार्थियों की उपस्थिति दर्ज की गयी. परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




